{"_id":"09587d4e4c319baa71afa6760913addf","slug":"bihar-cm-manjhi-on-electicity-demand-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मांगने पर जब भड़क गए सीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिजली मांगने पर जब भड़क गए सीएम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने ही विधानसभा क्षेत्र में बिजली की मांग कर रहे लोगों पर भड़क गए। उन्होंने उनसे साफ कह दिया कि आप हमें वोट नहीं देते हैं।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के झमनबिगहा गांव के करीब एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग बिजली नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
नारों से बौखलाए मुख्यमंत्री ने कहा, "मुठ्ठी भर लोगों की गीदड़भभकी से हम नहीं डरते। हम आपके वोट से नहीं जीतते। आपका तेवर देखकर लगता है कि आप मुझे वोट नहीं देते।"
विज्ञापन
इसके बाद सभा में काफी देर तक हो हंगामा होता रहा। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा, "अगले सितंबर तक जहानाबाद के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है।"
ये कोई पहली बार नहीं है बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहले भी विवादित बयान देकर आलोचना के पात्र बन चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार का विकास तो हुआ, लेकिन भ्रष्टाचार में कई गुणा बढ़ोतरी हो गई।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा था कि उन्होंने भी रिश्वत दी थी और 25 हजार रुपये का बिजली बिल आने पर इसमें सुधार के लिए पांच हजार रुपये दिए थे। उनके इस बयान को लेकर सरकार और पार्टी के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई थी।