{"_id":"b2ad28659cb8884069abac818eeb4c33","slug":"bihar-cm-made-his-relative-pa-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मांझी के दामाद ने विवाद के बाद पद छोड़ा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीएम मांझी के दामाद ने विवाद के बाद पद छोड़ा
एजेंसी/पटना
Updated Thu, 06 Nov 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने दामाद को व्यक्तिगत सहायक (पीए) बनाया। लेकिन इस पर विवाद होने पर उनके दामाद ने पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मांझी ने अपने रिश्तेदार को पीए बना कर राज्य सरकार के ही नियम का उल्लंघन किया है। दरअसल, इस वर्ष जून में राज्य कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक मांझी ने अपने दमाद देवेंद्र कुमार को अपना पीए बनाया है जो कि 23 मई 2000 में राज्य सरकार के ही एक आदेश का उल्लंघन है।
विज्ञापन
उस आदेश में किसी भी मंत्री को अपने रिश्तेदार को पीए बनाने पर मनाही है। इसके अलावा मांझी ने अपने एक और रिश्तेदार सत्येंद्र कुमार को चपरासी नियुक्त किया है। उस वक्त के कैबिनेट सचिव गिरिश शंकर द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना के मुताबिक यदि रिश्तेदारों की नियुक्ति की जाती है तो इस नियम के मुताबिक तुरंत उसे हटाना पड़ेगा।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक से लौटते वक्त जब इस संबंध में सीएम मांझी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने यह कह कर टालने की कोशिश की कि इस तरह के आरोप लगते रहते हैं। यह कोई मुद्दा नहीं है। जब उन्हें मीडियाकर्मियों ने कहा कि यह 2000 में पारित एक आदेश का उल्लंघन है तो उन्होंने कहा कि वह इसे देखेंगे।