फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bihar cm demanded special status to bihar

बिहार के सीएम की मोदी को आंदोलन की धमकी

Mon, 26 May 2014 08:45 AM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Mon, 26 May 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
bihar cm demanded special status to bihar

बिहार के नए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी से बातचीत में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


मांझी ने कहा कि मोदी ने उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया था। इस दौरान उनसे बातचीत में मांझी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। मांझी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा देने से राज्य के गरीबों में बेहद अच्छा संदेश जाएगा।

मांझी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नरेंद्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की गई। अगर यह मांग पूरी नहीं होती है तो राज्य में लंबा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन

पहले भी उठती रही है यह मांग

bihar cm demanded special status to bihar

गौरतलब है कि नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते आए हैं।

जनता दल यूनाइटेड के मुद्दों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मामला सबसे ऊपर रहा है। केंद्र में यूपीए की सरकार की ओर से सीमांध्र को विशेष श्रेणी का दर्जा और पैकेज देने की घोषणा के बाद नीतीश कुमार ने अपनी मांग के समर्थन में एक दिन के बिहार बंद का आयोजन किया था।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी अपने चुनाव अभियान के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा करते रहे हैं।

चुनाव अभियान के दौरान मोदी का वादा

bihar cm demanded special status to bihar

अपने चुनाव अभियान के दौरान मोदी कहते रहे हैं कि बेहतर विकास के लिए बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों को खास दर्जा और खास पैकेज दिया जाएगा। उनके विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा। मांझी को भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है।

मांझी से पूछा गया कि क्या उनकी सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों को शामिल किया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि उनसे गठबंधन का सवाल ही नहीं है। हमने उनसे समर्थन नहीं मांगा था। राजद ने खुद समर्थन दिया है ताकि सांप्रदायिक ताकतों को रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed