फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bihar-amrita-football-captain

रेहड़ी वाले की बेटी बनी कप्तान

Tue, 14 Oct 2014 05:05 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
bihar-amrita-football-captain

पलायन और गरीबी का दर्द झेल रहे बिहार के छोटे से शहर सिवान के अति साधारण परिवार से आने वाली अमृता कुमारी ने युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


लगभग 15 साल की अमृता कुमारी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार से शुरू अंडर- 16 एशियन फ़ुटबॉल कॉन्फ़ेडरेशन चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में भारतीय महिला फ़ुटबॉल टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


वे किसी भी भारतीय फ़ुटबॉल टीम की कप्तान बनने वाली बिहार की पहली लड़की हैं।

संघर्ष भरा है मैदान और जीवन का खेल

bihar-amrita-football-captain

नौवीं कक्षा की छात्रा अमृता को यूं तो मैरवां, सिवान के हरिराम हाई स्कूल के ग्राउंड में अक्सर गेंद के साथ जूझते देखा जा सकता है। लेकिन, इनका पारिवारिक जीवन भी संघर्षों से भरा है।

छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी अमृता के पिता शम्भू प्रसाद गुप्ता गुड़गांव, हरियाणा में रेहड़ी लगाते हैं।

अति सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी खिलाड़ी बिटिया के शौक़ का ख्याल भी रखते हैं। शम्भू कहते हैं कि अमृता के भारतीय टीम के कप्तान बनने की ख़बर शनिवार को मिली। बहुत ख़ुशी हुई।

खेल और पढ़ाई दोनों में अच्छी है। मेरा विश्वास है कि कुछ अच्छा करेगी इसलिए तो खर्च भी करते हैं।

अमृता की मां बबीता देवी कहती हैं कि वहां जाने के पहले उनसे बात हुई थी और उन्होंने बच्ची को आशीर्वाद दिया है। माता-पिता दोनों को अपनी बेटी की योग्यता पर पूरा भरोसा है।

नहीं है प्रतिभा की कमी

bihar-amrita-football-captain

पिछले करीब चार साल से अमृता के कोच रहे सिवान के संजय पाठक का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फ़ुटबॉल टीम में इलाके की दो और खिलाड़ियों अर्चना और तारा ख़ातून ने भी हिस्सा लिया है।

लेकिन, टीम की कप्तान बनने वालों में अमृता पहली हैं। संजय कहते हैं कि प्रैक्टिस के लिए यहां कोई अलग ग्राउंड नहीं है। सारे खिलाड़ी स्कूल ग्राउंड में ही प्रैक्टिस करते हैं।

बिना किसी सरकारी मदद के अमृता ने जो मुकाम हासिल किया है उससे राज्य के दूसरे खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed