घरेलू मोर्चे पर बड़ा झटका, क्या सच में खत्म हो गया मोदी का जादू?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक मीडिया ने बिहार चुनाव में भाजपा की हार पर अपनी टिप्पणी में कहा है कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘घरेलू मोर्चे पर बड़ा झटका’ है। उनके अनुसार इससे प्रदर्शित होता है कि प्रधानमंत्री के वोट जीतने की क्षमता घटी है।
गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिहार चुनाव में भाजपा की हार से यह संकेत मिलता है कि मतदाताओं से मोदी की अपील का असर घटने लगा है।
बिहार में भाजपा की हार से मोदी के महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों का कार्यक्रम प्रभावित होगा क्योंकि ऐसे चुनावों के जरिये ही वह संसद में पूरा नियंत्रण हासिल कर सकते हैं। मालूम हो कि इसी हफ्ते प्रधानमंत्री ब्रिटेन की यात्रा पर जा रहे हैं।
पाकिस्तानी मीडियाः गाय की राजनीति भाजपा पर भारी पड़ी
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार वेबसाइटों ने बिहार चुनाव में भाजपा की हार की खबर को प्रमुखता दी है। पाकिस्तान के द न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिहार में भाजपा की हार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ी शिकस्त है।
उन्होंने चुनाव अभियान में एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। डॉन ने कहा है कि भारत की सहिष्णुता और खान-पान की आदतों की अनदेखी कर गाय की राजनीति को हवा देना बिहार चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ा है। द डॉन की वेबसाइट में रात तक बिहार चुनाव नतीजों को प्रमुख खबर के रूप में पेश किया गया।
वैश्विक मीडिया में छाई भाजपा की हार
पाकिस्तान में ट्विटर पर बिहार विधान सभा चुनाव ‘टॉप ट्रेंडिंग’ मुद्दा बना रहा। मजे की बात है कि बिहार और पाकिस्तान में दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एनडीए हारेगा तो पाकिस्तान में पटाखे चलेंगे, वाले बयान पर भी काफी प्रतिक्रियाएं चलती रहीं।
रविवार को दिन भर प्त बिहार पाकिस्तान में ट्विटर के शीर्ष पांच टॉप ट्रेंडिंग मसलों में शामिल रहा। एक समय ऐसा भी रहा जब यह शीर्ष स्थान पर रहा। मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि अगर गलती से भी भाजपा बिहार विधान सभा चुनाव में हारती है तो पाकिस्तान में पटाखे चलेंगे।
सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोगों ने जब इस ट्रेंड को देखा तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह की तरफ इशारा करते हुए ट्वीट किया, ‘माफ कीजिएगा। यह और कुछ नहीं पाकिस्तान में छोड़े गए पटाखों का धुआं है।’