फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big reveal about pune blast, high alert in mumbai

पुणे ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा, हाई अलर्ट घोषित

Sat, 12 Jul 2014 05:26 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
big reveal about pune blast, high alert in mumbai

पुणे ब्लास्ट के तार इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। पता चला है कि आईएम के पाकिस्तानी आकाओं ने आतंकियों को पुलिस को निशाना बनाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


इसके चलते बृहस्पतिवार को पुणे में फारसखाना पुलिस थाने की पार्किंग में धमाका किया गया। धमाकों के बाद मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और होटल एवं लाज की तलाशी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाक कॉल इंटरसेप्ट के माध्यम से इस घटना में आईएम का हाथ होने का खुलासा किया है। एनआईए ने पता लगाया है कि धमाके के एक दिन पहले इंटरनेट चैटिंग की गई थी, जिसमें सार्वजनिक स्थानों को नहीं बल्कि पुलिस को निशाना बनाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि ब्लास्ट पुलिस थाने के पास हुआ है। इसलिए हम कह सकते हैं कि राष्ट्र विरोधी तत्व महाराष्ट्र पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

आतंकवादियों के निशाने पर महाराष्ट्र पुलिस

big reveal about pune blast, high alert in mumbai

मतलब साफ है कि महाराष्ट्र पुलिस आतंकवादियों के निशाने पर है। इसके मद्देनजर मुंबई में एहतियातन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस घटना की जांच कर रही एंटी टेररिस्ट स्कॉट (एटीएस) ने भी इस धमाके में आतंकी हाथ होने की आशंका जताई है। गृहमंत्रालय ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

पुणे के पुलिस आयुक्त सतीश माथुर के अनुसार जिस चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को धमाके में इस्तेमाल किया गया, वह पड़ोसी जिला सतारा के कांस्टेबल दादा राजगे की है।

राजगे ने 25 जून को ही मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, हालांकि यह ब्लास्ट लो इंटेंसिटी का था लेकिन इस धमाके से शहर में पहले हुए धमाकों की याद ताजा करा दी।

इस धमाके में घायल चार लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों में फारसखाना पुलिस थाने का सिपाही गुलाब खेड़कर भी शामिल हैं।

'पुणे विस्फोट की एटीएस रिपोर्ट का इंतजार'

big reveal about pune blast, high alert in mumbai

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पुणे विस्फोट मामले में केंद्र सरकार को एटीएस की रिपोर्ट का इंतजार है।

यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एटीएस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

इस बीच महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए इस विस्फोट की जांच कर रहे अधिकारियों ने पाया है कि बम में 200 ग्राम अमोनियम नाइट्रेट और कुछ मात्रा में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल किया गया।a

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed