{"_id":"908c5d57bfb0bbdc799f48c226967806","slug":"big-power-crisis-in-india-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडाणी और टाटा के चलते बड़े सकंट में देश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अडाणी और टाटा के चलते बड़े सकंट में देश
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Aug 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
देश के कई हिस्सों में आम लोगों को बिजली कटौती की समस्या से रूबरू होना पड़ सकता है क्योंकि अडाणी और टाटा के पावर प्रोजेक्ट की कई यूनिटों के बंद होने से करीब 7000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा कोयले की कमी के चलते पहले ही कई पावर प्लांट प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण 34 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है।
अडाणी पावर ने गुजरात में अपने मुंद्रा प्लांट के 4620 मेगावाट क्षमता वाले छह यूनिट बंद कर दिए हैं। जबकि टाटा पावर ने तकनीकी कारणों से 4000 मेगावाट क्षमता वाले दो मुंद्रा अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन