लाखों पीएफ खाता धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई की एक टेक्सटाइल कंपनी में सालों पहले काम कर चुके शर्मा जी ने अब तक पीएफ राशि नहीं निकाली और उन्हें अपना भविष्य निधि खाता संख्या भी याद नहीं है। उनकी जमा राशि को निकालने में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अब मदद करेगा।
ऐसे करोड़ों खाताधारक जिनकी रकम पीएफ के निष्क्रिय खाते में जा चुकी है और इसे पाने के लिए उनके पास साक्ष्य मौजूद नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के हेल्प डेस्क की मदद से इसे संबंधित व्यक्ति को पहुंचाया जाएगा।
ईपीएफओ की ओर से बुधवार को निष्क्रिय खातों के मालिकों के लिए देशव्यापी ऑनलाइन हेल्प डेस्क की शुरुआत की जाएगी। ईपीएफओ के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में निष्क्रिय खाते में 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक रकम जमा है।
ईपीएफओ आज से शुरू करेगा ऑनलाइन हेल्प डेस्क
दिलचस्प यह है कि इस डूबी हुई रकम को पाने के लिए कर्मचारियों की ओर से हेल्प डेस्क को मोटी जानकारी देने पर भी रकम मिलने की उम्मीद बरकरार रहेगी।
ईपीएफओ की बेवसाइट पर इस बारे में जानकारी देने के बाद संगठन की ओर से एक संबंधित नंबर दिया जाएगा। जबकि संबंधित क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय से संपर्क कर इसकी तफ्तीश शुरू की जाएगी।
इसके लिए कर्मचारी प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में आवेदन कर सकेंगे। अगर यह योजना सफल होती है तो ईपीएफओ पर से इन खातों के रखरखाव का बोझ कम होगा।