{"_id":"fc2bff1a-c0c3-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"big-losses-to-upa-survey-finds","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुनाव हुए तो बीजेपी की बल्ले-बल्ले: सर्वे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज चुनाव हुए तो बीजेपी की बल्ले-बल्ले: सर्वे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर लोकसभा चुनाव आज की तारीख में हो जाएं तो यूपीए को यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली में जबरदस्त हार का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
यह बात एबीपी न्यूज-नीलसन सर्वे की रिपोर्ट में सामने आई है।
सर्वे देश के 21 राज्यों के 152 लोकसभा क्षेत्रों में जनता से पूछे गए कुछ चुनिंदा सवालों के जवाब पर आधारित है।
हर लोकसभा के भीतर 2 विधानसभा क्षेत्रों से सैंपल लिए गए और कुल 33404 लोगों के इंटरव्यू लिए गए। सर्वे एक मई से 10 मई के बीच किया गया।
दिल्ली
सर्वे की रिपोर्ट शीला सरकार के लिए भी परेशानी बढ़ाने वाली है। 2009 के चुनावों में कांग्रेस ने दिल्ली की 7 संसदीय सीटों में से 7 पर कब्जा कर लिया था। भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।
मगर, सर्वे के मुताबिक अगर आज की तरीख में चुनाव हुए तो भाजपा को 5 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस 2 सीटों तक सिमट जाएगी। आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
यूपी
80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भी सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को निराशा हाथ लगने वाली है। 2009 में कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं। इनमें भारी कमी आएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की महज छह सीटें ही जीत पाएगी। सपा अपनी मौजूदा स्थिति बरकरार रखते हुए 24 सीटें जीतेगी जबकि बसपा के सांसदों की संख्या 21 रहेगी।
भाजपा की सीटों में इजाफा होगा। वह 10 से बढ़कर 23 पर पहुंच जाएगी। 5 सीटें आरएलडी को मिलेंगी।
महाराष्ट्र
अगर 2009 की तरह ही कांग्रेस-एनसीपी और भाजपा-शिवसेना अपने-अपने पुराने गठबंधन के साथ महाराष्ट्र में चुनाव मैदान में उतरती हैं तो कांग्रेस-एनसीपी को नुकसान होगा।
48 लोकसभा सीटों वाले राज्य में फिलहाल कांग्रेस-एनसीपी के पास 25 सांसद हैं। सर्वे के मुताबिक इस गठबंधन के सांसदों की संख्या घटकर 16 पर आ जाएगी, जिनमें 12 सांसद कांग्रेस के होंगे और 4 एनसीपी के।
वहीं भाजपा-शिवसेना गठबंधन फायदे में रहेगा। फिलहाल, भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पास 20 सीटें हैं।
सर्वे के अनुसार भाजपा को 17 सीटें और शिवसेना को 12 सीटें मिलेंगी। सर्वे के मुताबिक राज ठाकरे की एमएनएस को एक सीट मिलेगी।
बिहार
सर्वे के मुताबिक बिहार में अगर भाजपा-जेडीयू गठबंधन बना रहा तो उसे दो सीटों का फायदा हो सकता है।
भाजपा-जेडीयू गठबंधन को 34 सीटें (भाजपा 10 और जेडीयू 24) मिलेंगी।
राजद महज दो सीट पर सिमट जाएगी और कांग्रेस तीन सीटें जीतने में कामयाब हो जाएगी। लोजपा अपना खाता ही नहीं खोल पाएगी।
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-जेडीयू गठबंधन को 32 सीटें ( भाजपा 12 और जेडीयू 20) मिली थीं। आरजेडी 4 और कांग्रेस दो सीटें जीत पाई थी। एलजेपी का खाता नहीं खुल सका था।
लेकिन यदि समीकरण बदल गए और जेडी (यू) और भाजपा गठबंधन टूट गया तो नतीजे बदल सकते हैं। सर्वे कहता है कि अगर भाजपा- जेडी (यू) अलग चुनाव लड़ीं और कांग्रेस राजद के साथ आ जाएं तो इस गंठबंधन को 18 सीटें मिल सकती हैं।