फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big guns stuck in sex scandal

एनडी से लेकर क्लिंटन तक कई फंसे सेक्स स्कैंडल में

Fri, 24 May 2013 05:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 24 May 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
big guns stuck in sex scandal

आईगेट के पूर्व सीईओ फणीश मूर्ति ने यौन शोषण के आरोपों के कारण दूसरी बार कुर्सी गंवाई है। लेकिन वह अकेले नहीं हैं, जो सेक्स स्कैंडल के जाल में फंसकर अपना करियर दांव पर लगा बैठे।

विज्ञापन


देश से विदेश तक ऐसे कई बड़े नाम हैं, जो महिलाओं से संबंध बनाने को लेकर मुश्किलों में फंसे। ऐसे ही चंद बड़े नामों का एक नजरः



अमरमणि त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री

amarmaniक्या हुआ थाः उत्तर प्रदेश की सियासत में किसी वक्त बड़ा कद रखने वाले अमरमणि त्रिपाठी को कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी ठहराया गया। त्रिपाठी पर आरोप लगा कि उन्होंने गर्भपात कराने की बात न मानने पर मधुमिता की हत्या करा दी। दोनों के बीच कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध थे।

विज्ञापन


अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस नेता

singhviक्या हुआ थाः 2012 में एक सेक्स टैप सामने आया, जिसमें कथित तौर पर अभिषेक मनु सिंघवी एक वरिष्ठ महिला वकील के साथ सेक्स करते दिख रहे थे। हालांकि, दिल्ली हाईकोट ने एक मीडिया हाउस को सेक्स टैप की सामग्री छापने, दिखाने या प्रसारित करने से रोक दिया था, लेकिन जल्द ही यह वीडियो फेसबुक, यूट्यूब और दूसरी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिपाल मदेरणा
राजस्थान के पूर्व मंत्री

mahipal madernaक्या हुआ थाः भंवरी देवी की हत्या का आरोप मदेरणा पर है। कहा जाता है कि भंवरी मदेरणा और उनके विरोधियों के बीच एक सीडी को लेकर एक डील करा रही थी, जिसमें वह मदेरणा और दूसरे कुछ लोगों के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रही थी। बाद में खुलासा हुआ कि मदेरणा और कांग्रेस विधायक मलखान सिंह ने भंवरी को ठिकाने लगाने की साजिश रची, क्योंकि वह उन दोनों को ब्लैकमेल कर रही थी।

गोपाल गोयल कांडा
हरियाणा के पूर्व मंत्री और एमडीएलआर एयरलांस के प्रमोटर

gopal kandaक्या हुआ थाः एयरलाइन की एक कर्मचारी 23 वर्षीय गीतिका शर्मा के खुदकुशी करने के बाद कांडा बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल की हवा खा रहे हैं। अगस्त 2011 के सुसाइड नोट में उन्होंने कांडा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले की वजह से कांडा को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा।

एन डी तिवारी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

nd tiwariक्या हुआ थाः एक तेलुगू न्यूज चैनल ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर तिवारी हैदराबाद के राज भवन में तीन महिलाओं के साथ नजर आ रहे थे। उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। तिवारी ने इस मामले के पीछे राजनीति का इल्जाम लगाया, लेकिन उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। कुर्सी भी गई।

डेविड पेट्रॉइस
सीआईए के पूर्व डायरेक्टर

david petrauesक्या हुआ थाः पेट्रॉइस का अपने ऑफिशियल बायोग्राफर पॉला ब्रॉडवेल के साथ कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध चल रहे थे। 9 नवंबर 2012 को उन्हें इसी मामले की वजह से सीआईए डायरेक्टर के पद से हाथ धोना पड़ा।

बिल क्लिंटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

 bill clintonक्या हुआ थाः अमेरिका के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ लियोन पेनेटा में अनपेड इंटर्न रहीं मोनिका लेविंस्की ने आरोप लगाया था कि क्लिंटन के साथ उनके यौन संबंध रहे। यह खबर 1998 में बाहर आई। शुरुआत में क्लिंटन ने इन आरोपों से इनकार किया। लेकिन इसके बाद हुई जांच में वह आरोपी साबित हुए और केस चलाया गया।


डोमिनिक स्ट्रॉस कान
इंटरनेशनल मोनेट्री फंड के पूर्व प्रमुख

dominique strauss kahnक्या हुआ थाः 2011 में सोफिटेल न्यूयॉर्क होटल की 32 वर्षीय कर्मचारी नाफिसातू डियालो ने आरोप लगाया कि कान के सुइट में दाखिल होने के बाद उनके साथ यौन शोषण किया गया। यह मामला बाद में कोर्ट के बाहर निपटाया गया। इसके बाद एक पत्रकार ने भी कान पर 2002 में यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed