फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Big gaffe in modi's security in banaras

काशी में हुई मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मचा हड़कंप

Tue, 20 May 2014 08:41 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
Big gaffe in modi's security in banaras

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जबरदस्त चूक बरते जाने का मामला सामने आया है। मोदी जिस समय गर्भगृह में समग्र भारत के अभ्युदय का संकल्प ले रहे थे, उस वक्त चार से अधिक लोग अनधिकृत रूप से वहां घुसने में सफल हो गए थे।

विज्ञापन


बिना ड्यूटी के जहां पुजारी झोले में पूजा सामग्री-प्रसाद लेकर गर्भगृह में दाखिल हो गए, वहीं ठेकेदार को भी प्रवेश मिल गया। सुरक्षा में हुई इस लापरवाही के बाद मंदिर प्रशासन सकते में है।
विज्ञापन


न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने सूबे के प्रमुख सचिव धर्मार्थ को अवगत कराने के साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी से इसकी रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्म‌ियों को द‌िया चकमा

Big gaffe in modi's security in banaras

बाबा विश्वनाथ के दरबार में 17 मई की शाम 5:50 पर मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ और अमित शाह के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। उस समय अपर मुख्य कार्यपालक पीएन द्विवेदी, दो लिपिकों समेत कुल 17 कर्मियों की मंदिर में तैनाती की सूची एसपीजी को दी गई थी।

मंदिर कार्यालय से जारी पत्र संख्या-1910 के अनुसार मोदी को दर्शन पूजन कराने की जिम्मेदारी न्यास परिषद के अध्यक्ष पं. अशोक द्विवेदी के आचार्यत्व में सौंपी गई थी।

उनके साथ गर्भगृह में तीन अर्चक वंशनारायण चौबे, टेकनारायण उपाध्याय और मदन मोहन त्रिपाठी को तैनात किया गया था लेकिन तीन अन्य पुजारी वहां कैसे दाखिल हो गए यह सवाल अब प्रशासन को मथने लगा है।

गर्भगृह में घुसे थे लोग

Big gaffe in modi's security in banaras

भोग आरती के पद्धति वाचक राजू मोहले के अलावा श्रीदेव भी गर्भगृह में दाखिल हुए थे। इनके अलावा एक और अर्चक श्रीकांत मिश्र का भी नाम आ रहा है। इतना ही नहीं कुछ ठेकेदार और कारोबारी भी गर्भगृह में अनधिकृत रूप से दाखिल हो गए थे। न्यास अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने प्रमुख सचिव धर्मार्थ को इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा मुख्य कार्यपालक को पत्र भेजकर पूछा है कि मोदी जब पूजा कर रहे थे तब गर्भगृह में मनमाना तरीके से पुजारी कैसे घुसे।

बिना जांच के पूजा सामग्री कैसे ले जाई गई? इसे सुरक्षा में बरती गई गंभीर लापरवाही बताते हुए उन्होंने रिपोर्ट तलब की है ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी की पुनरावृत्ति न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed