{"_id":"db715350-25c9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"big-fat-wedding-of-ap-minister-daughter-stirs-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शाही शादी कर विवादों में घिरे कांग्रेस मंत्री","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेटी की शाही शादी कर विवादों में घिरे कांग्रेस मंत्री
विजयनगरम/एजेंसी
Updated Sat, 03 Nov 2012 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार जहां एक ओर शादियों पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकने के उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता विवाह समारोहों में दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं।
कथित रूप से माफिया गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रह चुके आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बोत्सा सत्यनारायण अब अपनी बेटी की शाही शादी को लेकर विवादों के घेरे में आ गए हैं। उन पर अपनी बेटी अनुषा की शादी में अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है। बोत्सा ने मंडप को सजाने के लिए विदेश से स्पेशल फूल मंगवाए और मंडप का डिजाइन एक फिल्म सेट डिजाइनर से तैयार करवाया।
इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। समारोह में तमिलनाडु और कर्नाटक के राज्यपालों के अलावा राज्य के राज्यपाल एसएल एल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी और कई अन्य मंत्री स्पेशल चार्टर्ड एयरक्राफ्ट से पहुंचे जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद समेत बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और नेता दिल्ली से समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, शाही शादी में 300 वीआईपी शामिल हुए। वीवीआईपी और वीआईपी को लाने ले जाने के लिए बड़ी संख्या में एसयूवी गाड़ियों को कब्जे में लिया गया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए मंत्री के परिवार ने पैसा चुका है जबकि टैक्सी ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें न तो परिवहन अधिकारियों और न ही बोत्सा के परिवार ने पैसा दिया है।

पूर्व केंद्रीय ऊर्जा सचिव ईएएस शर्मा ने जानना चाहा है कि इसका बिल किसने वहन किया है। उन्होंने कहा कि एक संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखा है।