फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big changes in mamta benarjee party.

मुकुल के पर कतरे, सुब्रत और दिनेश के कद बढ़े

Sun, 15 Feb 2015 12:50 AM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 15 Feb 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
big changes in mamta benarjee party.

पश्चिम बंगाल में करोड़ों के शारदा घोटाले का असर अब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर नजर आने लगा है। पिछले महीने पार्टी महासचिव मुकुल राय से सीबीआई की पूछताछ के बाद तृणमूल सुप्रीमो और प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को उनका कद घटा दिया।

विज्ञापन


शनिवार को बनर्जी के आवास पर हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। इसके तहत सांसद सुब्रत बख्शी और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का कद बढ़ाया गया है। बैठक में पार्टी के तमाम सांसद और जिला अध्यक्षों के अलावा इससे संबद्ध दूसरे संगठनों के प्रमुख मौजूद थे।
विज्ञापन


ममता के अपने करीबी सांसद सुब्रत बख्शी को पार्टी का अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से पार्टी का कामकाज देख रहे मुकुल के हाथ में काफी कम काम बच गया है। बैठक में मुकुल राय गैरहाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रमुख नेता पार्थ चटर्जी ने कहा कि मुकुल पार्टी के कामकाज में व्यस्त हैं, लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का सवाल है कि उपचुनाव बीत जाने के बाद मुकुल ऐसे किस काम में व्यस्त थे कि उन्हें इस अहम बैठक में आने की फुर्सत नहीं मिली। वैसे मुकुल राय ने भी सफाई दी है कि पार्टी में कोई टूट नहीं हुई है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके पर कतरने की खबरें निराधार हैं।

उधर, फेरबदल के तहत पूर्व रेल मंत्री सांसद दिनेश त्रिवेदी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मालूम हो कि दिनेश ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर के पार्टी नेतृत्व को असमंजस में डाल दिया था।


पार्थ चटर्जी ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम और लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी की राष्ट्रीय समिति में शामिल करने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा सांसद डेरेक ओ ब्रायन व कल्याण बनर्जी को समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ तालमेल बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed