फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Big Boss threaten to get out aseem

बिग बॉस को धमकी, असीम को निकालो या अंजाम भुगतो

Thu, 25 Oct 2012 09:51 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 25 Oct 2012 09:51 PM IST
विज्ञापन
Big Boss threaten to get out aseem
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास आठवले ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस के खिलाफ जुलूस निकाला।
विज्ञापन


वे शो से विवादास्पद कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को निकाल बाहर करने की मांग कर रहे थे। आठवले के अनुसार त्रिवेदी ने अपने कार्टूनों में राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों का अपमान किया है और ऐसे व्यक्ति को शो में रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


धरना-जुलूस के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि यदि 28 अक्तूबर तक त्रिवेदी को बाहर नहीं किया गया तो आरपीआई कार्यकर्ता बिग बॉस के घर हमला करेंगे। आरपीआई नेता ने स्थानीय नगर परिषद को एक ज्ञापन देकर मांग भी की कि अगले सीजन से शो की लोनावाला में शूटिंग की इजाजत न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 29 अक्तूबर को लोनावाला बंद की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि बिग बॉस प्रसारित करने वाले चैनल ने मुंबई से 100 किलोमीटर दूर लोनावाला में बिग बॉस के बंगले के रूप में भव्य सैट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed