{"_id":"8b45ae6574c67fd37586d1fae4c77236","slug":"big-boss-and-rape-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस की प्रतियोगी से उदयपुर के होटल में रेप!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिग बॉस की प्रतियोगी से उदयपुर के होटल में रेप!
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयुपर
Updated Wed, 15 Apr 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन पांच की एक प्रतियोगी ने उदयपुर स्थित एक होटल में नशीली चाय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने अम्बामाता थाने पहुंचकर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई। अम्बामाता थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता कैलेंडर शूट के लिए रेडिसन ब्लू होटल में पिछले कुछ दिनों से ठहरी हुई थी।
मंगलवार रात होटल में चाय का ऑर्डर दिया, जिसमें पीड़िता ने होटलकर्मियों पर नशीला पदार्थ मिला होने के आरोप लगाए हैं।
उस चाय को पीने के बाद पीड़िता की सुबह आंख खुली। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि रात को बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने होटल कर्मियों से पूछताछ की और पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया।
विज्ञापन