फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big bjp leader will not fight in lok sabha election

जेटली-नायडू और नकवी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Thu, 06 Mar 2014 08:12 AM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
big bjp leader will not fight in lok sabha election

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और वेंकैया नायडू इस बार भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने चुनाव अभियान पर प्रतिकूल असर न पड़ने देने के लिए इन नेताओं को चुनाव लड़ाने से दूर रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इनके अलावा पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, महासचिव थावर चंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान भी चुनाव मैदान से दूर रहेंगे। पार्टी ने इन सभी नेताओं को चुनाव अभियान टीम से जोड़ रखा है।

विज्ञापन

जसवंत स‌िंह लड़ेंगे चुनाव

big bjp leader will not fight in lok sabha election

हालांकि इस बार पार्टी के बुजुर्ग नेता और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह पश्चिम बंगाल की जगह अपने गृह प्रदेश राजस्थान से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने इस आशय का फैसला बीते दिनों गहन मंथन के बाद लिया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव न लड़ने वालों नेताओं की सूची तैयार करने के लिए बीते हफ्ते वरिष्ठ नेताओं ने व्यापक विचार विमर्श किया था।

राज्यसभा से ही जाएंगे कई द‌िग्गज

big bjp leader will not fight in lok sabha election

प्रारंभिक स्तर पर इन नामों को चुनाव न लड़ाने और इन्हें चुनाव अभियान से जुड़े वार रूम, चुनाव प्रचार और सोशल मीडिया अभियान की कमान संभालने के लिए तैयार रहने के लिए कह दिया गया है।

ये सभी नेता फिलहाल राज्य सभा के सदस्य हैं। बीते लोकसभा चुनाव में भी जेटली और वेंकैया को चुनाव मैदान में सीधे उतरने से दूर रखा गया था। हालांकि गहलोत, नकवी और प्रधान को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed