चुनावी महासंग्राम का सबसे बड़ा मुकाबला, वोटिंग जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश आज को 16वीं लोकसभा की चुनावी महाभारत के महामुकाबले का गवाह बन रहा है। पांचवें चरण में 12 राज्यों की 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 16.61 करोड़ मतदाता 1769 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
2009 में इन 121 में से कांग्रेस के खाते में 36 जबकि भाजपा के पास 40 सीटें थीं। कर्नाटक की 28, राजस्थान 20, महाराष्ट्र 19, उत्तर प्रदेश और ओडिशा की 11-11, मध्य प्रदेश 10, बिहार 7, झारखंड 6, पश्चिम बंगाल 4, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू और कश्मीर और मणिपुर की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।
आम चुनाव के चार चरणों में 111 लोकसभा सीटों में मतदान हो चुका है।
सबसे बड़ा मुकाबला
सुशील कुमार शिंदे, वीरप्पा मोइली, सीपी जोशी, गोपी नाथ मुंडे, मेनका गांधी, शत्रुघ्न सिन्हा, एचडी देवगौड़ा, नंदन नीलेकणी, बीएस येदियुरप्पा, जसवंत सिंह, राज्यवर्द्धन राठौर, बाइचुंग भूटिया, अशोक चव्हाण, मीसा भारती, आरके सिंह, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद।
उत्तर प्रदेश की नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व लखीमपुर खीरी पर मतदान हो रहा है।