फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big b furious over fake video carrying his voice

तो क्या बिग बी ने वाकई की थी मोदी की हिमायत?

Thu, 22 Aug 2013 11:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
big b furious over fake video carrying his voice

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन यूट्यूब पर चल रहे उस 'फर्जी' वीडियो पर बेहद खफा हो गए हैं, जिसमें उनकी आवाज गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान में इस्तेमाल की गई है।

विज्ञापन


इससे यह सवाल भी उठ सकता है कि क्या वाकई बिग बी ने मोदी की तारीफ की थी और अब वह निष्पक्ष दिखने के लिए इस बयान से किनारा करना चाहते हैं।

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिग बी ने ट्वीट किया, "किसी ने एक फर्जी वीडियो तैयार किया है, जिसमें मेरी आवाज और टेक्स्ट इस्तेमाल किया गया है और उसे उन विजुअल के साथ गलत तरीके से मिला दिया है, जिसमें गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमोशन वाला कैम्पेन है।"
विज्ञापन


अपने ब्लॉग में बच्चन ने बताया कि वास्तविक वीडियो साल 2007 का है, जब वह 'लीड इंडिया' कैम्पेन का हिस्सा थे।

बिग बी ने आगे लिखा है कि उन्होंने अपनी डिजिटल टीम को यह पता लगाने का काम सौंपा है कि यह फर्जी वीडियो किसने तैयार किया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह गैर-कानूनी है और इस पर कड़े कदम उठाने होंगे। इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है...मैंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया है।"

बच्चन ने लिखा है, "मैंने डिजिटल टीम को यह पता लगाने के लिए कहा कि यह फर्जी वीडियो कहां से आया, ताकि हम इसे तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।"


उन्होंने कहा, "यह कॉपीराइट एक्ट का दुरुपयोग और कड़ा उल्लंघन है और उन सभी लोगों को इसकी निंदा करनी चाहिए, जो यह प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते हैं। मैं इस मामले से बेहद गुस्से में हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed