फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big and top news of the day

10 मिनट में पढ़िए, दिनभर की टॉप खबरें

Thu, 26 Dec 2013 06:36 PM IST
Updated Thu, 26 Dec 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
big and top news of the day

भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को अहमदाबाद कोर्ट ने राहत देते हुए जाकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


अदालत ने याचिका खारिज करते हुए यह भी कहा कि जाकिया जाफरी हाई कोर्ट में अपील कर सकती हैं।

एसआईटी के वकील ने कहा कि इस मामले में फैसला आने के बाद अब मोदी पर कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है। अगर कोई प्रशासनिक चूक का मामला हुआ, तो बात अलग है। ऐसे मामलों में सुधार की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

AAP में शामिल हुईं अलका लांबा

big and top news of the day

अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से ठीक पहले गुरुवार को गुटबाजी से जूझ रही प्रदेश कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा।

कांग्रेस की युवा नेता अलका लांबा ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। अलका लांबा ने अपने ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी।

कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला करने वाली नेता अलका लांबा ने पार्टी छोड़ते वक्त कांग्रेस को जमकर कोसा।

जासूसी मामले पर केंद्र ने मोदी को घेरा

big and top news of the day

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को तगड़ा झटका लगा। केंद्र सरकार ने जासूसी कांड की जांच एक जांच आयोग के माध्यम से कराने का फैसला किया है।

दरअसल, यह मामला एक युवती की गैरकानूनी जासूसी से जुड़ा है, जिसमें सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल हुआ। सीनियर आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा की जासूसी का आरोप भी लगाया गया है। कैबिनेट ने इस मामले में अब जांच आयोग के गठन का फैसला किया है।

विज्ञापन

जयाप्रदा की सपा को खरी-खरी

big and top news of the day

यूपी के रामपुर से सांसद जयाप्रदा ने गुरुवार को कहा कि सपा के नेता यह समझ रहे हैं कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया तो उनका राजनीतिक कैरियर खत्म हो गया। ऐसा नहीं है और भी बहुत सारे विकल्प हैं। कौन सा विकल्प हमारे लिए ठीक रहेगा, इसका फैसला अमर सिंह करेंगे। बहुत जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।

जयाप्रदा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रामपुर से ही लोकसभा का चुनाव लड़ने की होगी। वो जिस पार्टी में शामिल होंगी, उसके नेताओं को इस बात से अवगत करा देंगी। इसके बाद उस पार्टी का निर्णय होगा कि वह उनको कहां से चुनावी मैदान उतारती हैं।

मेरठ में बाल कैदियों का यौन शोषण

big and top news of the day

मेरठ के बाल सुधार केंद्र से भागे एक कैदी ने गुरुवार को खुलासा किया कि केंद्र में बाल कैदियों का यौन और शारी‌रिक शोषण किया जाता है। इस कारण से ही 18 दिसंबर को 43 बाल कैदी वहां से फरार हो गए।

आरोपी कैदी ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। उसने बताया ‌कि बाल सुधार केंद्र में उम्र में बड़े कैदी बाल कैदियों का यौन और शारी‌रिक शोषण करते हैं। इस खुलासे के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने मामले की जांच के ओदश दे दिए हैं।

बाल कैदी ने बताया कि 18 दिसंबर को सुधार केंद्र से भागकर वह अपने घर आ गया। 20 दिसंबर को उसने इंडिया सुरक्षा चाइल्डलाइन से संपर्क किया। वह पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता था।

दंगों को लेकर घिरे अखिलेश यादव

big and top news of the day

गुरुवार को तहरीक उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय सचिव मौलाना आफताब कासमी ने कहा कि यूपी सरकार मुजफरनगर दंगा पीड़ितों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। यही वजह है कि आज तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

मौलाना आफताब कासमी ने दंगे की भेंट चढ़े मुफ्ती मुनव्वर कासमी के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की मांग उठाते हुए कहा कि अपने को मुसलमानों का सबसे बड़ा हितैषी कहनी वाली सपा सरकार मुजफ्फरनगर और शामली में राहत शिविरों में रह रहे दंगा पीड़ितों के दुख दर्द से मुंह मोड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में सैकड़ों दंगे हो चुके हैं। प्रदेश सरकार सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

30 हजार से नीचे पहुंचा सोना

big and top news of the day

गुरुवार का दिन सोने के खरीदारों के लिए खुशखबरी लेकर आया। ऊंची कीमतों पर मांग कमजोर रहने के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोना करीब चार माह बाद पहली बार 30 हजार से नीचे आ गया।

घरेलू बाजार में सोने के भाव 275 रुपये गिरकर 29,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। इससे पहले गत 14 अगस्त सोना इस स्तर पर था। हालांकि, औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की मांग तेज रहने से चांदी 310 रुपये मजबूत होकर 44,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed