फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Big accident in Bareilly.

बरेली में बड़ा हादसा, 6 ट्रक समेत 7 वाहन भिड़े

Tue, 24 Nov 2015 01:24 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
Big accident in Bareilly.

बरेली के बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा गांव के सामने बड़ा हादसा हो गया। गलत साइड से आ रहा आक्सीजन के टैंकर से पहले फरीदपुर की तरफ से आ रहा एक ट्रक भिड़ा और फिर उसके पीछे  से आ रहे पांच और ट्रक एक के बाद एक भिड़ते चले गए।

विज्ञापन


हादसे में राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि दस लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रकों को काटकर सात घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका।
विज्ञापन


कबाड़ से लदा ट्रक संख्या यूपी-20-5920 फरीदपुर से बरेली की तरफ जा रहा था। उसके पीछे ट्रक संख्या आरजे-10 जीए-6407 चल रहा था। इसे चुरू (राजस्थान) के तारानगर, जिकसाना गांव का बजरंगी सिंह चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे भी राजस्थान का ही ट्रक संख्या आरजे-14 जीसी-7154 था। इसे इंडौली (बूंदी) के गोकुलपुरा निवासी शंकरलाल चला रहा था। इन्हीं ट्रकों के साथ राजस्थान का एक और ट्रक भी था। तीनों ट्रक शाहजहांपुर से चावल लेकर हरियाणा जा रहे थे।

लाइन से आ रहे छह ट्रक भिड़ते चले गए

Big accident in Bareilly.

नवदिया झादा गांव के सामने गलत साइड से आया ट्रैंकर एचआर-38 एस-3602 कबाड़ भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद पीछे से एक लेन में तीन ट्रक भिड़ गए। इसी के बराबर में दूसरी लाइन में तीन और ट्रकों की भी टक्कर हो गई।

दूसरी लेन के सबसे आगे के ट्रक में लकड़ी भरी थी। पहली लेन के ट्रक के ड्राइवर बजरंगी सिंह और उसके पीछे के ट्रक के ड्राइवर शंकरलाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके क्लीनर बहोरन लाल और कन्हैयालाल जख्मी हो गए।

दूसरे ट्रकों में राजस्थान के ही मोहन लाल, अमर सिंह और कपिल भी घायल हो गए। मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के ललवारा गांव के बाबू, उनके बेटे मोहम्मद अली और साले मुश्ताक अली को भी चोटें आई हैं।

सीओ चतुर्थ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसा टैंकर के गलत साइड में आने की वजह से हुआ है। मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed