{"_id":"8efe169c-0946-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"bidding-information-of-woman-creates-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की बोली लगने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला की बोली लगने की सूचना से हड़कंप
पिलाना (बागपत)/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Sep 2012 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत और गाधी गांव की ही तरह रोशनगढ़ में भी सरेआम महिला की बोली लगाए जाने की सूचना ने एक बार फिर हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने तुरत-फुरत मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को धर दबोचा, मगर कथित पीड़िता से पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें छोड़ दिया। बाद में पुलिस ने महिला को नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के गांव रोशनगढ़ में गुरुवार को महिला की बोली लगाए जाने की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। देर रात पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह बिहार से रास्ता भटक कर यहां पहुंच गई है। पुलिस ने महिला को नारी निकेतन भेज दिया, जबकि हिरासत में लिए गए आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला का शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया जाएगा। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना था कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन