फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bibipur panchyat launches new website against female foeticide

बीबीपुर पंचायत ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने को शुरू की वेबसाइट

Thu, 11 Oct 2012 12:16 PM IST
बीबीपुर (जींद)/ब्यूरो
बीबीपुर (जींद)/ब्यूरो Updated Thu, 11 Oct 2012 12:16 PM IST
विज्ञापन
bibipur panchyat launches new website against female foeticide

हरियाणा की ग्राम पंचायत बीबीपुर की महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जो छोटी सी लौ जलाई थी, अब उसकी रौशनी पूरी दुनिया में फैलेगी। इसका माध्यम बना है साइबर मीडिया। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश पूरी दुनिया में फैलाने के लिए पंचायत ने एक वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.स्टॉपफीमेलफोटीसाइड.ओआरजी का किन्नर समुदाय ने उद्घाटन किया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सरपंच सुनील जागलान की अध्यक्षता में राजकीय स्कूल में बेवसाइट उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो घंटे तक चले कार्यक्रम में गांव के सरपंच ने लोगों को बेटी का महत्व बताया। कार्यक्रम में किन्नर समुदाय को लड़की पैदा होने पर बधाई देने की शपथ भी दिलाई गई। किन्नर समुदाय के सदस्य अब तक केवल लड़का होने पर ही बधाई देते थे। पंचायत के इस आग्रह को किन्नर समुदाय ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


बीबीपुर की महिलाएं कई महीनों से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। इसी को लेकर गांव में 18 जून को देश की पहली महिला ग्रामसभा और उसके बाद खाप पंचायतों को इस मुद्दे से जोड़ने के लिए 14 जुलाई को उत्तर भारत की खाप पंचायतों की महापंचायत बुलाई गई थी। इन आयोजनों के बाद गांव की तस्वीर इतनी बदल गई है कि गांव में बेटी पैदा होने पर थाली बजाई जाती है और खुशियां मनाई जाती है। इससे पहले यह प्रथा नहीं थी। बीबीपुर नई पहल करने वाला राज्य का पहला गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत से प्रेरित हुईं दो महिलाएं
सरपंच सुनील जागलान ने बताया कि पानीपत जिले के सनौली क्षेत्र की दो महिलाओं ने कन्या भ्रूण की हत्या नहीं करवाई। बेशक उनके परिवार वालों ने उन महिलाओं का घर छुड़वा दिया। उन्होंने बताया कि अगर महिलाएं ऐसी हिम्मत दिखाएंगी तो कन्या भ्रूण हत्या नामक बुराई अपने आप समाप्त हो जाएगी।

वेबसाइट में दिया अमर उजाला को महत्व
वेबसाइट में ‘अमर उजाला’ को काफी महत्व दिया गया है। सरपंच सुनील जागलान का कहना है कि अमर उजाला ने बीबीपुर की महिलाओं के संदेश को देश भर में पहुंचाया है। इसी कारण गांव पूरे देश में चर्चित हो गया है।  बीबीपुर की पंचायत संबंधी 18 जून से लेकर अब तक ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबरों को सीरियल वाइज वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

साइट पर पीएनडीटी एक्ट, महिलाओं से संबंधित विभाग, करेंट न्यूज आदि को भी डाला गया है। इसके अलावा महिलाओं द्वारा चलाए गए अभियान की शुरुआत, खाप महापंचायतों में चौधरियों द्वारा लिए गए निर्णय आदि को भी जगह दी गई है। वेबसाइट में मीडिया के सभी संस्थानों को लोड किया गया है, लेकिन अमर उजाला को प्रमुखता से स्थान देते हुए सबसे ऊपर रखा गया है।


अमर उजाला ने दी अभियान को गति
सरपंच सुनील कुमार जागलान ने बताया कि बीबीपुर की महिलाएं कन्या भ्रूण हत्या को लेकर पिछले दो साल से अभियान चलाई हुई थीं। इस अभियान को गति तब मिली जब अमर उजाला ने खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर अमर उजाला ने उनका साथ न दिया होता तो महिलाएं इस मुकाम तक नहीं पहुंच पातीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed