{"_id":"780167bea8d2ae910f44f6a2b1023bb1","slug":"bhupinder-singh-hooda-criticized-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम के बाद भाजपा पर हुड्डा का हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जयराम के बाद भाजपा पर हुड्डा का हमला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास मंत्री जयराम के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा खासकर उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास और भ्रष्टाचार के नाम पर इन दिनों विपक्ष देश को गुमराह करने में लगा हुआ है। अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए विपक्ष सरकार पर तोहमतें लगा रहा है। इसका मकसद कांग्रेस शासित राज्यों में हुए चहुंमुखी विकास से जनता का ध्यान हटाना है।
विज्ञापन
दिल्ली में हरियाणा के सभी जिलों से आए महापौरों, नगर निगमों और नगर पालिकाओं के अध्यक्षों और पार्षदों को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि आजकल विपक्षी पार्टियां जगह-जगह रैलियां कर रही हैं। रैली में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार को बनाया जा रहा है। लेकिन वे अपने भ्रष्टाचार की बात नहीं करते बल्कि दूसरो पर कीचड़ उछालने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को विकास का मंत्र देते हुए कहा कि आप सभी जनता के चुने हुए नुमाइंदे होने के साथ ही देश की प्रजातांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जितने सचेत आप हैं, उतना और कोई नहीं। विपक्षी पार्टियों के पास कहने को तो कुछ है नहीं, वे सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आप लोगों को सही रास्ता दिखा कर उन्हें बहकावे में आने से रोक सकते हैं।
हुड्डा ने कहा कि कोई अपने दादा के नाम पर, तो कोई अपने बाप के नाम पर रैली कर रहा है। मेरे दादा एक समाज सुधारक थे तथा पिता स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य थे। मैं अपने बाप-दादा के नाम पर नहीं, बल्कि अपने कार्य पर वोट मांगता हूं।
हुड्डा ने कहा कि संविधान की दृष्टि से मैं चाहे मुख्यमंत्री हूं, लेकिन मैं अपने आप को जनता का मुख्य सेवक मानता हूं। मेरा कार्य लोगों की सेवा करना और हरियाणा का विकास करना है। सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया है। हमने समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए योजनाएं लागू की हैं।