फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhopal murder

कत्ल के पीछे की ये खतरनाक कहानी दहला देगी

Thu, 11 Sep 2014 03:13 PM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
bhopal murder

एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक अन्य युवक का कत्ल कर दिया। पहली मर्तबा देखने पर ये एक सामान्य क्राइम का मामला लगता है लेकिन इस हत्या के पीछे निकली बदले की बेहद खतरनाक कहानी जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार की शाम हुए इस कत्ल के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के मुख्य आरोपी दीपक ने सलमान और आकाश के साथ मिल कर राहुल की हत्या कर दी। कोहेफिजा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तीनों आरोपी श्रीन नगर इलाके के रहने वाले हैं। घटना को वीआईपी गेस्ट हाउस के पास अंजाम दिया गया। हत्या की इस कहानी के पीछे भी छुपी है एक कहानी।

राहुल पर था दीपक की बहन के बलात्कार का आरोप। इस मामले की सुनवाई भोपाल कोर्ट में चल रही थी और राहुल जमानत पर बाहर था। पुलिस ने बताया कि इस मामले की सुनवाई सोमवार को हुई थी। राहुल के परिवार ने उससे कहा था कि वह खंडवा शिफ्ट हो जाए लेकिन वह गणेश उत्सव के लिए भोपाल में ही रुका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के लिए चुना गणेश विसर्जन का दिन

bhopal murder

पुलिस ने बताया कि दीपक ने अपनी बहन के बलात्कार का बदना लेने के लिए राहुल की हत्या की साजिश रची। गणेश विसर्जन में मृतक और हत्यारोपी दोनों शामिल हुए।

पुलिस के मुताबिक चारों नशे की हालत में नाच रहे थे। इतने में दीपक ने साथियों की मदद से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और दीपक के जमीन पर गिरते ही चारों फरार हो गए।

हत्या से गुस्साए लोगों ने कोहेफिजा पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला साफ हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी दीपक ने बताया कि राहुल ने उसकी नाबालिग बहन के साथ दो साल पहले बलात्कार किया था। इसके बाद राहुल ने इस बात को लेकर उसका मजाक भी उड़ाया था। इसीलिए दीपक ने अपने साथियों के साथ मिल कर राहुल का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed