{"_id":"ebd4361ced2106d8c157bb4a36daa5da","slug":"bhatkal-in-laws-very-happy-says-he-spoiled-our-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भटकल ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भटकल ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में यासीन भटकल की गिरफ्तारी देखने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे, लेकिन दक्षिण दिल्ली के अबुल फजल एंकलेव में एक मकान ऐसा है, जहां सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक यह वही मकान है, जहां यासीन भटकल अपनी बीवी जाहिदा और सास-ससुर के साथ रहता था। 53 साल की महाजनी खानम को जब भटकल की गिरफ्तारी के बारे में बताया गया, तो उसका जवाब हैरान करने वाला था।
विज्ञापन
खानम ने कहा, "शाहरुख (भटकल) पकड़ा गया? अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है हमारा दुश्मन पकड़ा गया। मेरी बेटी जाहिदा की जिंदगी तबाह कर दी उसने। अब सारा सच सामने अएगा।"
विज्ञापन
दो साल पहले स्पेशल सेल के अधिकारी उसके पति मोहम्मद इरशाद खान के साथ इस घर में आए थे। उसे देश भर में आतंकी हमलों के लिए गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को यासीन के कमरे से एक प्रेशर कूकर, 30 हजार रुपए और एक एम16ए1 असॉल्ट राइफल मिली थी।
उसी रोज खानम को अपने दामाद शाहरुख का असल नाम यासीन पता चला था। इस मकान में कुछ नहीं बदला। बस ग्राउंड फ्लोर का वह कमरा, जिसमें यासीन अपनी बीवी के साथ रहता था, वह बंद पड़ा है। कोई उसके अंदर नहीं जाता।
ससुराल दुखी, लेकिन घरवालों ने ली राहत की सांस
यासीन का ससुराल पक्ष जहां उससे बेहद नाराज है, लेकिन उसके घरवाले राहत महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि अच्छा हुआ, जो उसे गिरफ्तार कर लिया गया, वरना वह किसी एनकाउंटर में मारा जाता।
यासीन के पिता जरार सिद्दीबाबा ने कहा, "कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे अगर दोषी पाया जाता है, तो सजा मिलनी चाहिए। मीडिया से मुझे पता चला कि मेरा बेटा पकड़ा गया। अगर ऐसा है, तो मुझे राहत है कि वह गिरफ्तार हो गया वरना एनकाउंटर में मारा जाता।"
'बम धमाके होते रहते हैं, कुछ नया नहीं'
इंडियन मुजाहिदीन की नींव रखने वाले यासीन भटकल को गिरफ्तारी के बाद भी कोई खास पर्क नहीं पड़ा है। उसे हिरासत में लेने वाले अधिकारियों ने बताया कि उसने अपना गुनाह कबूल लिया है।
अधिकारियों के मुताबिक जब यासीन से इस बारे में सवाल किया गया, तो उसने कहा कि बम धमाके होते रहते हैं और इसमें कुछ भी नया नहीं है।