फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhatkal arrest will give shahrukh khan some repite

भटकल की गिरफ्तारी से दूर होगी शाहरुख की टेंशन!

Fri, 30 Aug 2013 12:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
bhatkal arrest will give shahrukh khan some repite

भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ यासीन भटकल सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। भटकल के धरे जाने से कई लोग खुश हैं, लेकिन बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को दूसरों से शायद ज्यादा खुशी मिली होगी।

विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक के भटकल से ताल्लुक रखने वाले यासीन के कई नाम हैं, जिनमें डॉ. इमरान और जरार शामिल है, लेकिन उसका असल नाम सय्यद अहमद जरार सिद्दीबाबा है।

इसके अलावा यासीन भटकल के कई नामों में से एक शाहरुख भी है। और ऐसा कहा जाता है कि उसके चक्कर में ही कई बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को विदेश में ट्रैवल करते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


यासीन भटकल के खिलाफ इंटरपोल से जारी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उसके कई नामों का जिक्र था। इसी नोटिस में शाहरुख नाम का भी उल्लेख था।

शाहरुख खान को इसी नोटिस के चक्कर में कई बार पूछताछ का सामना करना पड़ा, क्योंकि जांच एजेंसियां उनके और यासीन भटकल के छद्म नाम के बीच हमेशा भ्रम में रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब यासीन भटकल सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में है, ऐसे में शाहरुख खान को अब विदेश में ट्रैवलिंग करते वक्त एयरपोर्ट पर कम दिक्कत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed