भाजपा ने चुनावी राज्यों में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को उतारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा अपना हर कदम फूंक-फूंककर बढ़ा रही है। असम में मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करने के बाद चुनाव के मुद्दों पर पार्टी कोई भटकाव नहीं देखना चाहती है।
चुनावी मुद्दों को लेकर राज्य और केंद्र के नेताओं की राय एक रहे इसके लिए भाजपा ने अपने तीन अनुभवी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को अभी से अलग-अलग राज्यों में जमने को कहा है।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अनील बलूनी को असम, जीवीएल नरसिंह राव को केरल और संबित पात्रा को पश्चिम बंगाल में जाकर मोर्चा संभालने को कहा है।
गलतियों से सबक लेगी भाजपा
सूत्र बताते हैं कि तीनों नेता जल्द ही अपने निर्धारित राज्यों में जाकर
स्थानीय इकाई से तालमेल बैठाते हुए मुद्दों पर एक राय बनाएंगे। भाजपा ने
पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि असम में वह तरुण गोगोई सरकार के भ्रष्टाचार
को लेकर सियासी हमला करेगी।
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का
कुशासन पार्टी का हथियार बनेगा तो केरल में वामदल और कांग्रेस पर निशाना
साधा जाएगा।
दरअसल बिहार चुनाव के दौरान देखा गया कि कई अहम मुद्दों पर
केंद्र और राज्य के नेताओं के सुर अलग थे। एक वरिष्ठ नेता के अनुसार पार्टी
ने बिहार की गलतियों से सबक लेते हुए अपनी रणनीति में हर स्तर पर सुधार
किया है।