फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhartiya janta party's Delegation will investigate violence in malda

मालदा: भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल तीनों नेता हिरासत में

Mon, 11 Jan 2016 10:36 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party's Delegation will investigate violence  in malda

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अल्पसंख्यकों की भीड़ द्वारा थाने और सार्वजनिक जगहों पर किए गए हिंसक प्रदर्शन मामले की जांच के लिए भेजे गए भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मालदा रेलवे रोक लिया गया।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल तीनों बड़े नेताओं भूपेंद्र यादव, एसएस आहलुवालिया और बीडी राम को मालदा स्टेशन पर ही हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से भेजे गए इस प्रतिनिधिमंडल को हिंसा प्रभावित मालदा जिले का दौरा करना था और इस पूरे मामले पर पार्टी नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन

रैली हो गई थी हिंसक

bhartiya janta party's Delegation will investigate violence  in malda

पूरा मामले पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश के एक हिंदूवादी नेता की मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ मालदा में एक रैली आयोजित की गई थी। जो बाद हिंसक हो गई थी।

हिंसक लोगों की भीड़ ने सड़क और थाने में आगजनी की थी। इसी तरह की घटना बिहार के पूर्णिया जिले में भी हुई थी।

जिसके बाद भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मालदा के लिए इस प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। इसमें पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव, एसएस आहलुवालिया और बीडी राम को शामिल किया गया। लेकिन मालदा स्टेशन पर ही इन्हें हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed