फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhartiya janta party leader sakshi maharaj gives statement on congress

'सत्ता की तड़प में संसद नहीं चलने दे रही हैं कांग्रेस'

Sat, 26 Dec 2015 05:35 AM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 05:35 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party leader sakshi maharaj gives statement on congress

बिन पानी के मछली जिस प्रकार तड़पती है उसी प्रकार बिना सत्ता के आज कांग्रेस तड़प रही है। इसी तड़प में कांग्रेस संसद को चलने नहीं दे रही है। भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने इन शब्दों के साथ कांग्रेस पर प्रहार किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को यूपी के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम में पत्रकारों से रूबरू साक्षी महाराज ने कहा कि संसद चलाने के लिए जहां सभी विपक्षी दल राजी थे, वहीं कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दी क्योंकि कांग्रेस बहस से बचना चाहती थी।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने बताया कि संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और राम गोपाल यादव से उनकी वार्ता हुई, दोनों का कहना था कि उत्तर प्रदेश सरकार का ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति के पीछे तीसरे व्यक्ति का हाथ

bhartiya janta party leader sakshi maharaj gives statement on congress

आगामी विधानसभा चुनावों पर बोले कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश से 73 सांसद जीतकर आए। उसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व को अभी से ही इन सभी सांसदों पर जिम्मेदारी तय करते हुए अपने-अपने क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों की जीत की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

साक्षी ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा और अब संगठन चुनावों को लेकर कार्यकर्ता हर्षित नजर आ रहे हैं। जिसके चलते यूपी में भाजपा 2017 में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

डीडीसीए के मुद्दे पर अरुण जेटली को पाकसाफ बताते हुए कहा कि कीर्ति आजाद के पीछे कोई तीसरे व्यक्ति का हाथ था जो इस मुद्दे को बेवजह हवा दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed