फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhartiya janta party leader ram madhav statement to a tv channel

‘अखंड भारत’ बयान पर राम माधव ने जताया खेद

Tue, 29 Dec 2015 08:55 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party leader ram madhav statement to a tv channel

भाजपा के महासचिव राम माधव ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण करने संबंधी अपने बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद खेद जताया है। उन्होंने अपने बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप भी लगाया और इसे वापस लेने की घोषणा की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक पाकिस्तान यात्रा पर हुई चर्चा के बीच राम माधव ने अल जजीरा चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश फिर से एक हो कर अखंड भारत का निर्माण करने वाले हैं। इस बयान पर जहां विपक्ष ने राम माधव को आड़े हाथों लिया था, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा ने उनके बयान से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन


विपक्ष ने इस मामले में सरकार से सफाई देने की मांग की थी। अखंड भारत के निर्माण पर विवाद की आग भड़कने के बाद राम माधव ने अपना बयान वापस ले लिया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर दिए गए उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अखंड भारत एक सपना’

bhartiya janta party leader ram madhav statement to a tv channel

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि अखंड भारत एक सपना है। यह केवल युद्ध के जरिये हासिल करने की बात नहीं है। अखंड भारत का सपना ऐसा है जिसमें सीमाओं की परवाह किए बिना तीनों देश एक ओर से दूसरी ओर आ जा सकें।

जहां व्यापार और शांति दोनों फले फूलें। यह अखंड भारत बिना युद्ध के व्यापक सहमति से भी हो सकता है।

संघ ने राम माधव के बयान से किनारा करते हुए कहा था कि अखंड भारत बनाने का विचार राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक है। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन देश और सरकार यह अच्छे से जानती है कि भारत और पाकिस्तान दो स्वायत्त देश हैं। भाजपा ने इसे राम माधव का निजी विचार बताते हुए सरकार की ओर से टिप्पणी की मांग को गैरजरूरी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed