फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhartiya janta party leader ram madhav statement to a tv channel

'भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश करेंगे अखंड भारत का निर्माण'

Sun, 27 Dec 2015 04:01 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 04:01 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party leader ram madhav statement to a tv channel

भाजपा के महासचिव राम माधव ने कहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश एक दिन फिर से बिना युद्ध किए एक होंगे और अखंड भारत का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के पूर्व प्रवक्ता और भाजपा महासचिव माधव ने अल जजीरा चैनल से बातचीत में कहा, ‘आरएसएस को अब भी भरोसा है कि 60 साल पहले ऐतिहासिक कारणों से भारत से अलग हुए ये हिस्से फिर से प्रेम और भाईचारे के साथ एक हो जाएंगे और अखंड भारत का निर्माण करेंगे।’
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक लाहौर यात्रा और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ हुई बैठक के परिप्रेक्ष्य में यह टिप्पणी उन्होंने की

भारत में एक जीवनशैली और सभ्यता है

bhartiya janta party leader ram madhav statement to a tv channel

भाजपा महासचिव ने कहा, ‘आरएसएस के सदस्य होने के नाते मेरा भी यही नजरिया है।’ हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया, ‘इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी देश के साथ युद्ध करेंगे या हमला करेंगे। बिना युद्ध के बातचीत के जरिये यह संभव हो सकता है।’

माधव के बयान वाले इस प्रोग्राम की रिकॉर्डिंग क्रिसमस के दिन प्रधानमंत्री की अचानक लाहौर यात्रा से पहले की गई थी। शुक्रवार की रात इस प्रोग्राम को प्रसारित किया गया।

राम माधव ने अल जजीरा चैनल से कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां एक खास जीवनशैली है, एक खास संस्कृति या सभ्यता अपनाई जाती है। हम इसे हिंदू कहते हैं, क्या आपको इसमें कोई आपत्ति है। हम एक संस्कृति, एक जनता, एक राष्ट्र हैं।

आरएसएस के अखंड भारत की बात पर माधव ने जर्मनी और वियतनाम का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वे एक साथ आ सकते हैं तो फिर भारत और पाकिस्तान क्यों नहीं। उन्होंने कहा, ‘अगर दो जर्मनी एक हो सकते हैं, अगर दो वियतनाम एक हो सकते हैं तो फिर आप यह क्यों सोचते हैं कि पाकिस्तान और भारत जैसे दो देश एक नहीं हो सकते... यह हो सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed