फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhartiya janta party is Excited on cji's statement

CJI की टिप्पणी से BJP उत्साहित, मिली सियासी राहत

Mon, 07 Dec 2015 11:32 AM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party is Excited on cji's statement

देश में बढ़ती असहिष्णुता पर विपक्ष का एकजुट हमला झेल रही भाजपा और सरकार को देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस ठाकुर की टिप्पणी से सियासी राहत मिली है।

विज्ञापन


भाजपा ने मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने सच्चाई बयान की है। पार्टी भी हमेशा से यही कहती रही है। इस बीच जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी माना है कि देश में असहिष्णुता नहीं है, हालांकि कुछ सांसद और कुछ लोग संविधान के विरुद्घ आपत्तिजनक बयान दे कर माहौल बिगाड़ने का काम जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश ने देश में असहिष्णुता बढ़ने के आरोपों को सिरे से ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी समुदाय के बीच असहिष्णुता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सच्चाई बयां कर दी

bhartiya janta party is Excited on cji's statement

न्यायपालिका और कानून का शासन रहते ऐसा कभी संभव भी नहीं है।मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी से उत्साहित भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्होंने सच्चाई बयां कर दी हैं।

सरकार और भाजपा लगातार असहिष्णुता के आरोपों पर ऐसा ही कहते रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि एक दो घटनाओं को पूरे देश के वातावरण से जोड़ कर देखा जा रहा है।

अब जबकि मुख्य न्यायाधीश ने भी अपनी राय बयां कर दी है, ऐसे में इस विवाद को अब हमेशा के लिए खत्म मान लिया जाना चाहिए। पार्टी के दूसरे प्रवक्ता सिद्घार्थ नाथ सिंह ने भी मुख्य न्यायाधीश के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने असहिष्णुता के बारे में जो कुछ कहा है, देश की असली स्थिति वैसी ही है। इस बीच जदयू अध्यक्ष शरद ने भी माना कि देश में असहिष्णु माहौल नहीं है।

हालांकि उन्होंने सरकार और भाजपा के नेताओं के हालिया आपत्तिजनक बयानों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता हैं तो संविधान विरुद्घ बयान दे कर माहौल खराब करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed