फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhartiya janta party is applaud prime minister narednra modi

जापान के साथ समझौतों से गदगद भाजपा ने थपथपाई मोदी की पीठ

Mon, 14 Dec 2015 03:26 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 03:26 AM IST
विज्ञापन
bhartiya janta party is applaud prime minister narednra modi

जापान के साथ 16 अहम समझौते, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक मंच पर भारत की उल्लेखनीय भूमिका पर भाजपा ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ थपथपाई है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इन अहम समझौतों और विश्व मंच पर भारत की महत्वपूर्ण और निर्णायक की भूमिका निभाने वाली स्थिति से साफ हो गया है कि पीएम मोदी ने देश की विदेश नीति और कूटनीति को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने जापान के साथ हुए असैन्य परमाणु करार और बुलेट ट्रेन परियोजना पर बनी सहमति का स्वागत किया। शर्मा ने इसके साथ ही दावा किया कि भारत से कार आयात करने के जापान के फैसले से देश में पीएम मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को नई मजबूती और नई ऊंचाई हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीति का असर साफ दिखने लगा

bhartiya janta party is applaud prime minister narednra modi

उन्होंने निकट भविष्य में प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई योजनाओं और अभियानों से रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होने का भी दावा किया। भाजपा ने दावा किया कि मोदी सरकार की ओर से गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लिए गए एक्ट ईस्ट नीति का साफ असर दिखने लगा है।

राष्ट्रीय सचिव शर्मा ने इस क्रम में भारत और जापान के बीच रविवार को हुए 16 अहम समझौतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जापान ने न केवल अरसे से लटके असैन्य परमाणु करार पर सहमति दी, बल्कि भारत में विकास के लिए बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 12 अरब डॉलर का सस्ते ब्याज दर मुहैया कराने पर सहमति दी।

शर्मा ने कहा कि मोदी के सत्ता की कमान संभालने के बाद दुनिया भर में भारत का दबदबा बढ़ा है। इस क्रम में उन्होंने जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत की सफल भूमिका की याद दिलाई। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की सशक्त पहल के कारण ही दुनिया के शक्तिशाली देशों का आतंकवाद के प्रति नजरिए में व्यापक बदलाव आया।

शर्मा ने कहा कि जापान के पीएम शिंजो अबे ने प्रधानमंत्री की दृष्टि से जुड़ी डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्मार्ट सिटी योजना और स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed