{"_id":"dfd37ac6-3dbc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bharatiya-kisan-union-will-do-nationwide-movement-for-toll-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल फ्री की लड़ाई को दिल्ली तक ले जाएंगे: टिकैत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टोल फ्री की लड़ाई को दिल्ली तक ले जाएंगे: टिकैत
गाजियाबाद/मेरठ/ब्यूरो
Updated Tue, 04 Dec 2012 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट और डासना टोल के फ्री होने के बाद अब बारी बिजनौर के बैराज टोल और सहारनपुर के सरसावा टोल की है। भारतीय किसान यूनियन ने इन दोनों टोल पर मंगलवार को कब्जा करने की घोषणा कर रखी है। वहीं दूसरी ओर टोल फ्री इंडिया और डेरा डालो, घेरा डालो आंदोलन में जुटी भाकियू मेरठ और गाजियाबाद के बाद अब नोएडा-दिल्ली कूच करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सोमवार को डासना टोल आंदोलन में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने टोल, बिजली, गैस, जमीन अधिग्रहण को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसान धीमे-धीमे दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। सात दिसंबर को किसान नोएडा के डीएनडी टोल को घेरेंगे, फिर जेपी ग्रुप की साइट्स के साथ गुड़गांव टोल पर कब्जा करेंगे। बैराज टोल, सरसावा टोल के बाद जोया और 7 दिसंबर को नोएडा के डीएनडी टोल का नंबर आएगा।
विज्ञापन
सिवाया टोल पर भाकियू ने रोकी रोडवेज बसें
सिवाया टोल प्लाजा पर धरने के 34वें दिन भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बसों को रोका। उनका कहना था कि टोल फ्री होने के बाद भी परिवहन निगम ने बसों के किराए में कमी नहीं की है। आरएम के आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ताओं ने बसों को जाने दिया। सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गढ़ और गाजियाबाद के डासना टोल का जायजा लेने वहां गए थे। सिवाया टोल प्लाजा पर चंद्रपाल फौजी के नेतृत्व में किसानों ने रोडवेज बसों को रोका। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि पिछले 34 दिनों से सिवाया टोल प्लाजा टोल फ्री है, लेकिन रोडवेज अफसरों ने बसों के किराए में कमी नहीं की है। आरएम के आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने बसों को जाने दिया।
विज्ञापन
'बात नहीं मानी तो एनएचएआई मुख्यालय घेरेंगे'
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रणनीति का खुलासा करते हुए ऐलान किया है कि मंगलवार को बिजनौर और सहारनपुर के सरसावा टोल पर कब्जा करेंगे। सात दिसंबर को नोएडा के डीएनडी टोल पर कब्जा होगा। फिर भी मांगें नहीं मानी गईं तो किसान एनएचएआई मुख्यालय घेरेंगे।
टोल कंपनी ने प्रशासन से मांगा हर्जाना
वेस्टर्न यूपी टोल वे कंपनी रोजाना प्रशासन को नुकसान का ब्योरा भेज रही है। इसमें अनुबंध की शर्तों के हिसाब से हर्जाने की भरपाई की मांग की है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कंपनी ने दो दिसंबर की सुबह तक दस करोड़ 40 लाख आठ हजार 90 रुपये का नुकसान होना बताया है।