फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bharat ratn to sachin tendulakar

सचिन को देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' का ऐलान

Sat, 16 Nov 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Nov 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
bharat ratn to sachin tendulakar

विदाई का इससे बेहतर तोहफा नहीं हो सकता। केंद्र सरकार ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंद़लकर को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। सचिन तेंदुलकर ने आज ही क्रिकेट को अलविदा कहा।

विज्ञापन


प्रख्यात वैज्ञनिक प्रो सीएनआर राव को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ये सम्मान आगामी गणतंत्र दिवस पर दिया जाएगा।

सम्मान की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सचिन तेंदुलकर निस्संदेह असाधारण क्रिकेटर हैं। वे दुनिया भर के करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। 24 साल के करियर के दौरान 16 वर्ष की उम्र से ही वे दुनिया भर में खेले और देश का नाम रोशन किया। क्रिकेट में उनका योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन


विदाई भाषण में सचिन ने उड़ेलीं भावनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत रत्न से सम्मानित होने वाले सचिन सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। सचिन को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लता मंगेशकर समेत खेल, राजनीति और सिनेमा की कई हस्तियां सचिन को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहीं थीं।

खेल जगत की पहली हस्ती
तेंदुलकर भारत रत्न से सम्मानित होने वाली खेल जगत की पहली हस्ती हैं।

सचिन को सम्मानित करने के लिए सरकार ने भारत रत्न के नियमों में बदलाव किया है। इससे पहले केवल कला, साहित्य, संस्कृति और राजनीति जैसे क्षेत्रों में भारत रत्न दिया जाता रहा है।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के मांग की जा रही है। सचिन ने भारत रत्न का सम्मान अपनी मां को समर्पित किया है।

sachin















सभी ने किया स्वागत

सचिन को भारत रत्न दिए जाने की सरकार की घोषणा का हर तरफ स्वागत किया जा रहा। खिलाड़ियों खासकर क्रिकेटरों ने इस फैसले की तहेदिल से प्रशंसा की है।

पहलवान सुशील कुमार ने कहा कि सरकार ने सही वक्त पर सचिन को भारत रत्न देने का फैसला किया है। बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने कहा सचिन जैसे खिलाड़ी सदियों में पैदा होते हैं।


तस्वीरों में देखिए सचिन की भावुक विदाई के क्षण


क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा कि सचिन इस सम्मान के हकदार हैं। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने भी सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई और कहा कि ये बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर के बहाने ये सारे खिलाड़ियों का सम्मान है।

धावक मिल्खा सिंह ने कहा कि उन्हें सरकार के इस फैसले से बेइंतहा खुशी हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि हॉकी के चैंपियन ध्यानचंद को भी भारत रत्न मिलना चाहिए।

हॉकी के स्टार धनराज पिल्लै ने सरकार के इस फैसले से खुशी हुई है। उन्होंने हालांकि कहा कि सचिन तो देश के लिए पहले से ही भारत रत्न है। संसदीय कार्यमंत्री राजीव शुक्ला ने सरकार के फैसले की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed