{"_id":"7cd642396ab1d42513ed0b0c0345734a","slug":"bhagwat-met-advani-sushma-to-talk-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत ने की आडवाणी-सुषमा से मुलाकात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भागवत ने की आडवाणी-सुषमा से मुलाकात
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोधियों ने भले डी जी वंजारा की चिट्ठी से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने मिटाने की कोशिश की हो, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मजबूती के साथ मोदी के पीछे खड़ा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
इसी सिलसिले की नई कड़ी में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज से मुलाकात कर मोदी को पार्टी की तरफ से पीएम पद का उम्मीदवार बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
पीएम पद के लिए मोदी के नाम पर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुहर लगाई जाए या बाद में, इस बारे में अंतिम फैसला अगले हफ्ते किया जा सकता है।
विज्ञापन
आडवाणी ने आरएसएस प्रमुख से कहा है कि कोई भी फैसला करने से पहले भाजपाशासित जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उनसे जरूर की जानी चाहिए।
भागवत ने आडवाणी और सुषमा से बातचीत करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि विधानसभा चुनावों से पहले मोदी का नाम घोषित किए जाने को लेकर वे दोनों सहमत नहीं थे।
पार्टी के भीतर जो लोग मोदी के पक्ष में हैं, उनका कहना है कि उनके नाम का ऐलान में ज्यादा देर करना सही नहीं होगा।
प्रमोशन के बाद से मोदी पर हमले बढ़ेः राजनाथ
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कहना है कि जब से नरेंद्र मोदी को पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है, राजनीतिक विरोधियों ने उन पर हमले तेज कर दिए हैं। और आगे इनमें और इजाफा हो सकता है।
उन्होंने कहा, "हमारे सबसे लोकप्रिय नरेंद्र मोदी पर हमला किया जा रहा है। ऐसे हमले लंबे वक्त से जारी है, इसलिए चिंता की बात नहीं है। लेकिन जो सच है, वह सच है।"
सिंह ने कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी को मजबूती से खड़ा होना होगा और हम इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।"
भाजपा प्रमुख ने कहा, "मेरा मानना है कि जब से चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख के रूप में मोदी के नाम पर मुहर लगी है, उन पर हमले बढ़े हैं और आगे इनमें और इजाफा आ सकता है।"