फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Beware of fake disciples of Lord Ram says shivsena leader

'बीजेपी झूठी रामभक्त पार्टी, नहीं बनाया राम मंदिर'

Mon, 13 Apr 2015 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाली, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाली, दिल्ली Updated Mon, 13 Apr 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
Beware of fake disciples of Lord Ram says shivsena leader

केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार में शामिल और एनडीए के सयोगी दल शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना ने भाजपा को नकली रामभक्तों की पार्टी करार दिया है।

विज्ञापन


शिवसेना के उत्तर प्रदेश प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी आयोध्या में राम मंदिर बनाने के मुद्दे के साथ प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव में उतरेगी। अनिल सिंह ने अल्पसंख्यक समुदाय पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना नेता ने कहा कि मुस्लिमों को मुफ्त में सारी सुविधाएं और नौकरियों मे कोटा देकर उन्हें सशक्त नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को तभी सशक्त बनाया जा सकता है जब वो दो बच्चे पैदा करने का नियम अपनाएं और नसबंदी के लिए राजी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शिवसेना के ही नेता संजय राउत ने मुस्लिमों से वोट का अधिकार छीनने का विवादित बयान दिया था।

'शिव सैनिकों ने ही गिराई थी बाबरी मस्जिद'

Beware of fake disciples of Lord Ram says shivsena leader

रविवार को कानपुर के किदवई नगर में एक जनसभा को संबोध‌ित करते हुए शिवसेना के नेता अनिल स‌िंह ने कहा 'हम जो कहते हैं, वही करते हैं, नकली रामभक्तों से सावधान।' खास बात यह है इसी तरह के नारे वाले बैनर में भी पंडाल के आसपास लगाए गए थे।

शिवसेना नेता ने आगे कहा कि भाजपा के भगवान राम के नकली भक्त हैं क्योंकि वो सत्ता में होने के बावजूद राम मंदिर बनाने के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में शिसेना 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में शिवसेना हिंदुत्व और राममंदिर बनाने के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं उन्होंने बाबरी मस्जिद ढहाने को लेकर भी कहा कि विवादित ढांचे को शिव सैनिकों ने ही छह दिसंबर 1992 को गिराया था। शिवसेना ने छह दिसंबर को खास प्रार्थना का भी आयोजन किया था।

शिवसेना ने 2012 में भी यूपी की 31 पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उन्हें एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed