{"_id":"6e0f617ddab99979adf0adba571e21f4","slug":"better-performance-in-term-modi-jinping-top-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं में मोदी दूसरे नंबर पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं में मोदी दूसरे नंबर पर
एजेंसी/बीजिंग
Updated Fri, 19 Dec 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल को शीर्ष में शुमार किया गया है।
विज्ञापन
30 वैश्विक नेताओं की सूची में जिनपिंग पहले स्थान पर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर मोदी ने कब्जा जमाया है। एंगेला को तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
एक जापानी कारोबार शोध कंपनी ने 26 हजार से अधिक लोगों के बीच सर्वे कर यह सूची तैयार की है।
इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने चौथे, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने पांचवें और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने छठवें स्थान पर जगह बनाई है।
विज्ञापन