{"_id":"9df9a070c51290f68a499e08ee8e6e1e","slug":"beti-hi-bachayegi-sanjay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावनाओं को दिया आकृति का रूप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भावनाओं को दिया आकृति का रूप
अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला परिवार ने अपने अभियान 'बेटियां ही बचाएंगी' की थीम पर पाठकों से पेंटिंग के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करने का आह्वान किया था। बड़ी संख्या में लोगों ने पेंटिंग बनाकर भेजी थीं।
विज्ञापन
संजय कुमार सिंह ने भी ग्रामीण परिवेश को चित्रित करती हुई पेंटिंग बनाई। इसे अमर उजाला ने सर्वश्रेष्ठ 12 पेंटिंग में चयनित कर बेटियों को समर्पित कैलेंडर में शामिल करने का फैसला किया।
विज्ञापन
महाराजगंज की घुघली तहसील के रहने वाले श्याम सुंदर सिंह के बेटे संजय ने बताया कि जब इस थीम पर पेंटिंग के लिए आमंत्रित किया गया तो लगा जैसे कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल गया है।
विज्ञापन
मन के मुताबिक विषय मिला तो मन की दबी भावनाओं ने आकृति का रूप ले लिया। बचपन से ही पेंटिंग के प्रति रुझान रहा है। इसी वजह से इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए फाइन आर्ट में एडमिशन लिया।
ग्रामीण परिवेश का होने के कारण गांव में अक्सर लड़कियों से भेदभाव की बातें सामने आती है। इसलिए इस विषय पर खूब पेंटिंग बनाईं। अमर उजाला का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।