फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   beti hi bachayegi affidavit

'बेटी ही बचाएगी' के शपथ पत्र भरने की लगी होड़

Fri, 17 Jan 2014 07:35 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Jan 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
beti hi bachayegi affidavit

'अमर उजाला' के 'बेटी ही बचाएगी' अभियान के तहत कानपुर के बर्रा दो स्थित आरएस एजूकेशन सेंटर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों से बेटी के हक में शपथ पत्र भरवाए।

विज्ञापन


हाथों में शपथ पत्र लेकर स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर बेटियों के प्रति जागरूकता की खुशी दिख रही थी।

स्कूल के टीचर्स ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेंटर संचालक वीके मिश्रा का कहना था कि बेटियां सुरक्षित होंगी तो ही भविष्य भी खुशहाल होगा।

'नहीं होने देंगे
बेटियों पर अत्याचार'
बर्रा बाईपास पर स्थित विश्वास एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी 'बेटी ही बचाएगी' का शपथपत्र भरा। साथ ही संकल्प लिया कि वे बेटी पर अत्याचार नहीं होने देंगी।
विज्ञापन


संचालिका निधि चौहान ने 'अमर उजाला' के प्रयास की सराहना की। उधर, गोविंदनगर स्थित सिविल इंडिया कोचिंग सेंटर में भी शपथपत्र भरने की होड़ रही।

सुभाष डिग्री कॉलेज एवं सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने भी शपथपत्र भरकर बेटियों को बचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर संस्थान के सुनील भट्ट, डॉ. आशीष गुप्ता, रीता भार्गव, पुष्कर पांडे आदि मौजूद रहे। गोविंदनगर के दीप क्लब कोचिंग और सूर्या कोचिंग में भी शपथ पत्र भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारादेवी चौराहे के पास आप पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान भी पार्टी के संजय गुप्ता आदि ने लोगों से शपथ पत्र भरवाए।

'शपथ बेटी की' फिल्म की शूटिंग
केके मूवी इंटरटेनमेंट की फिल्म 'शपथ बेटी कीÓ की शूटिंग रावतपुर के एक मकान में हुई। निर्देशक रॉबिन्स कुमार ने शूटिंग के बारे में बताया कि परिवार में मां, बाप, दो बेटे, बहुएं है।

छोटी बहुएं की पांचवीं डिलीवरी होने वाली है। परिवार को बेटा होने का इंतजार है लेकिन जैसे ही पता चलता है कि पांचवीं भी बेटी हुई है तो बड़ा बेटा कहता है कि पहले ही कहा था कि अल्ट्रासाउंड करवा लो।

शूटिंग स्थल पर निर्माता किशोर शुक्ला, कैमरामैन राजीव गुप्ता, राजीव सिंह, एसएन चंद्रा, उमेश चंद्र दीक्षित मौजूद थे।

पूर्व पार्षद राममूरत यादव ने क्लैप दिया। इस मौके पर चंद्रभान, मोनू  पांडे, कृष्णा गोस्वामी, संजय शर्मा, किशोर शुक्ला मौजूद रहे।

छात्राओं ने भरे शपथपत्र
चमनगंज स्थित हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल में छात्राओं के साथ ही टीचिंग स्टाफ और प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने बेटी बचाओ अभियान के तहत शपथ पत्र भरकर बेटियां बचाने का संकल्प लिया।

छात्राओं ने शपथ पथ भरने के बाद स्कूल मैदान में अभियान के समर्थन में नारे भी लगाए। मुस्लिम एसोसिएशन के महासचिव अब्दुल हसीब ने कहा कि 'अमर उजाला' की यह एक अच्छी पहल है।


अगर बेटियां नहीं बचेंगी तो कुछ नहीं रहेगा। प्रबंधक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि बेटियां बेटों से ज्यादा आगे निकल रही हैं। प्रिंसिपल रेशमा नाज का कहना है कि स्कूल में लड़कों से ज्यादा लड़कियां पढ़ाई में आगे निकल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed