फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bet on pm narendra modi and cabinet ministers

ढाई अरब का दांव, मोदी बनेंगे पीएम तो किसको मिलेगा कौन सा मंत्रालय?

Wed, 14 May 2014 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 May 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
bet on pm narendra modi and cabinet ministers

नरेंद्र मोदी अगली सरकार में प्रधानमंत्री बनेंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


यह कयास न तो किसी एग्जिट पोल के जरिये लगाया जा रहा है और न ही किसी ज्योतिष ने ऐसी भविष्यवाणी की है, बल्कि ऐसा कहना है सटोरियों का। सट्टा बाजार में मतदान के बाद मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर अब तक करीब ढाई अरब का सट्टा लग चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली में किसकी सरकार होगी, मंत्रिमंडल का स्वरूप क्या होगा, देश के दिग्गज राजनीतिज्ञ भले ही इस मुद्दे पर अभी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। सभी को परिणाम का इंतजार है, लेकिन बनारस के सट्टेबाजों ने दिल्ली में सरकार बना दी है। यहां तक कि मंत्रिमंडल की रूपरेखा भी तय कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों के नाम पर लगा करोड़ों का सट्टा

bet on pm narendra modi and cabinet ministers

सटोरियों ने इस बात पर भी सट्टा लगाया है कि किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिलेगा। विशेषकर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री के नाम पर करोड़ों का सट्टा बुक किया जा चुका है।

बनारस में कौन जीतेगा, उसे कितने मतों से जीत मिलेगी; उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा और बसपा को कितनी सीटें मिलेंगी, इन पर भी सटोरियों ने दांव लगाए हैं।

एग्जिट पोल आने के बाद मंगलवार को सट्टा बाजार में जबरदस्त हलचल रही। दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, सिर्फ इसी बात पर सौ करोड़ का दांव लगाया गया है। सटोरियों ने सबसे ज्यादा भरोसा भाजपा पर जताया है।

मोदी की जीत पर पांच करोड़ का सट्टा

bet on pm narendra modi and cabinet ministers

सटोरियों की मानें तो 50 करोड़ का सट्टा भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर लगाया गया है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन पर 45 करोड़ रुपये का दांव लगा है।

पांच करोड़ रुपये तो सिर्फ इस मुद्दे पर लगाए गए हैं कि बनारस में नरेंद्र मोदी की जीत एक लाख या इससे अधिक मतों से होगी। बनारस का सांसद कौन बनेगा? इस पर तो मतदान से पहले ही 150 करोड़ से ज्यादा का सट्टा लग चुका है।

मंगलवार को सट्टा बाजार में रहा भाव
- एनडीए सरकार के लिए 75 पैसे पर एक रुपये
- यूपीए सरकार के लिए एक रुपये पर डेढ़ रुपये
- भाजपा को यूपी में 45 सीटों पर एक का डेढ़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed