{"_id":"20fd9408-e797-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"beni-took-u-turn-on-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुलायम के प्रति इतने नरम क्यों हो गए बेनी?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब मुलायम के प्रति इतने नरम क्यों हो गए बेनी?
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह पर शब्दों के बाण चला रहे केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के सुर अब बदले हुए नजर आ रहे हैं। अब बेनी ने मुलायम को अपना दोस्त कहा है।
विज्ञापन
मुलायम पर अपना रुख नरम करते हुए बेनी ने कहा कि मुलायम उनके पुराने मित्र हैं और भगवान करे कि वह प्रधानमंत्री बनें। वह भी उन्हें माला पहनाएंगे।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बेनी ने ये बातें कहीं।
बेनी प्रसाद वर्मा इससे पहले तक मुलायम सिंह के खिलाफ बोलते दिख रहे थे। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि मुलायम प्रधानमंत्री के ऑफिस में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं हैं।
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से बेनी को मुलायम के खिलाफ बोलने पर चेतावनी दी गई थी लेकिन बेनी ने चुप रहने से मना कर दिया था।
उन्होंने कहा था कि अगर मुझे मुलायम के खिलाफ बोलने से रोका गया तो वे कांग्रेस छोड़ देंगे।
इसके अलावा कार्यक्रम में बेनी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस 80 में कम से कम 50 सीटों पर जीत हासिल करेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन