{"_id":"6ef8fea996c02f4378e95d88532bd9d1","slug":"beni-prasad-verma-slams-modi-and-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम और मोदी की सही जगह जेल'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुलायम और मोदी की सही जगह जेल'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव तथा नरेन्द्र मोदी जैसे लोगों राजनीति में नहीं होना चाहिए। इनकी सही जगह जेल है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव भाजपा से मिलकर नरसंहार करा रहे हैं। उन्होंने केंद्र से उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
यहां विज्ञान भवन में रेलवे के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेनी वर्मा ने कहा कि न्यायालय से सजा पाने वाले जनप्रतिनिधियों को बचाने के लिए प्रस्तावित अध्यादेश व विधेयक को वापस लेने के लिए पहल करके राहुल गांधी ने सरकार (केंद्र) की आंखे खोल दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस विधेयक को कांग्रेस सहित सभी दलों ने समर्थन दिया था। राहुल ने जनभावनाओं को समझा तथा इसका विरोध किया।
यह पूछे जाने पर कि कैबिनेट में विचार विमर्श करके यह विधेयक व अध्यादेश लाने का फैसला लिया था। उसमें आप भी शामिल रहे होंगे।
बेनी ने कहा कि मैं यद्यपि उस कै बिनेट बैठक में उपस्थित नहीं था किंतु यदि बैठक में उपस्थित रहता तो भी आज राहुल गांधी के उठाये कदम का समर्थन करता।
बेनी ने अध्यादेश वापस लेने के फैसेल पर समाजवादी पार्टी के विरोध के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राहुल गांधी राहुल गांधी अपराध मुक्त राजनीति चाहते हैं जबकि सपा अपराधियों का समर्थन करती है।
इसी क्रम में उन्होंने मुलायम तथा मोदी जैसों की सही जगह राजनीति नहीं जेल है। हालांकि बेनी ने लालू प्रसाद को पांच साल की हुई सजा पर उनसे सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनके राजद प्रमुख से निजी रिश्ते हैं।