{"_id":"73a95c96-9c8d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"beni-prasad-verma-meets-amar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी का एक और पासा, अमर सिंह से मिले","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेनी का एक और पासा, अमर सिंह से मिले
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां बेनी प्रसाद वर्मा और मुलायम सिंह यादव की तनातनी को शायद अब सपा और कांग्रेस दोनों ही खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बेनी प्रसाद वर्मा की राज्य सभा सांसद अमर सिंह से मुलाकात ने अटकलों का बाजार गर्मा दिया है।
इसे बेनी का सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को चिढ़ाने की एक और कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
युद्धविराम के पक्ष में
मुलायम सिंह ने जहां पार्टी नेताओं को बेनी प्रसाद वर्मा पर टिप्पणी नहीं करने की हिदायत दी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस हाईकमान की ओर से भी कुछ इसी तरह की पाबंदी की बात कही गई है।
खुद बेनी प्रसाद वर्मा को भी फिलहाल संयम बरतने के लिए कहा गया है। वहीं पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस सिलसिले में बेबाक टिप्पणी करने वाले कुछ नेताओं को फोन कर चुप रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
बेनी प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी से बुधवार को मुलाकात की। वर्मा ने कहा कि अगर उधर (सपा की ओर) से सीजफायर है तो इधर भी सीजफायर है।
विज्ञापन
मुलाकात पर चुप्पी
बेनी इससे पहले सपा से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले अमर सिंह से मिले थे। दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई। इस मुलाकात पर दोनों नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।
अमर सिंह ने कहा कि मुलायम और बेनी दोनों उनके अच्छे मित्रों में रहे हैं। इसलिए वह इस मुलाकात या सपा प्रमुख पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
मगर मुलाकात के बड़े राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सपा के खिलाफ मुहिम में अमर सिंह बेनी की जुबानी तौर पर मदद कर सकते हैं।
एक पक्ष का कहना है कि चूंकि सपा प्रमुख और अमर सिंह में छत्तीस का आंकड़ा है, इसलिए बेनी सपा प्रमुख को चिढ़ाने के लिए ही अमर सिंह से मिले।
जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि बेनी बसपा में अपनी संभावना तलाश रहे हैं। इसलिए वह अमर सिंह से मिले थे क्योंकि अमर सिंह की भी बसपा में जाने की संभावना तलाशने के कयास लगाए जा रहे हैं।
आडवाणी ने मुलायम सिंह के साथ बढ़ती नजदीकियों का फिर संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि मुलायम से उनकी बात तो हुई थी लेकिन उन्होंने उसे सार्वजनिक कर दिया।