'यूपी संभल नहीं रहा, देश क्या संभालेंगे मुलायम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केन्द्रीय इस्पात मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा है।
बेनी ने मुलायम पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जो उत्तर प्रदेश नहीं संभाल पा रहे हैं वे देश चलाने का ख्वाब देख रहे हैं।
वर्मा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि राज्य की सपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है लेकिन पार्टी सुप्रीमो अब भी प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यादव को जितना मिल गया है वही अधिक है।
दंगा बिल पास नहीं करवाना चाहती सपा
बेनी ने कहा कि सपा अध्यक्ष दंगा विरोधी विधेयक को पारित नहीं करवाना चाहते हैं, यही कारण है कि राज्य सभा में सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने हंगामा करवाकर विधेयक पारित रूकवा दिया जबकि कांग्रेस इस विधेयक को पारित करने के लिए अडिग है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद राज्य सरकार खुद गिर जाएगी और मुलायम सिंह यादव का अहंकार टूटेगा। बेनी ने सपा पर आरोप लगाए कि वह जानबूझ कर दंगा विरोधी बिल पास नहीं करवाना चाहती।
मोदी और शाह दोनों हैं अपराधी
बेनी ने निशाना साधते हुए कहा कि गोधरा कांड और इशरत जहां कांड में इन दोनों का नाम गलत नहीं आया था, यह अलग बात है कि सबूत नहीं मिल रहे हैं।
बेनी पर सपा ने लगाए थे पैसे बांटने के आरोप
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा में केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा था कि वर्मा ने स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की बैठक के नाम पर अपने लोकसभा क्षेत्र के 10,000 लोगों को नकदी, मोबाइल और अटैची रिश्वत के तौर पर बांटे हैं।
राज्यसभा में सपा के नेता रामगोपाल यादव ने नियम 267 के तहत नोटिस देते हुए सदन की कार्यवाही रोककर इस मसले पर चर्चा कराने की मांग की थी। राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान सपा के सदस्यों ने वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की।