{"_id":"94d393c43d5970a84815e95242c3b8c2","slug":"beni-attacks-mulayam-says-wont-get-even-two-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी के बोल-बचनः मुलायम को नहीं मिलेंगी दो सीट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेनी के बोल-बचनः मुलायम को नहीं मिलेंगी दो सीट
Updated Wed, 04 Dec 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार और चीनी मिल मालिकों के बीच सीक्रेट डील होने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को उद्योगपतियों का पूरा समर्थन मिलता है, तो भी वह आगामी लोकसभा चुनावों में दो सीट तक नहीं जीत पाएगी।
विज्ञापन
वर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मेरे पुराने दोस्त (सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव) प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का दावा रखते हैं...लेकिन वह यह नहीं जानते कि उद्योगपति किसी को भी पीएम नहीं बना सकते...उनके लिए दो सीट जीतना भी मुश्किल होगा...।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं आरोप नहीं लगा रहा, बल्कि हकीकत बता रहा हूं कि सरकार और मिल मालिकों के बीच सहमति बन गई थी, इसलिए पेराई में देरी हुई।"
बेनी ने कहा कि मुस्लिमों को रुलाने के बाद सरकार अब किसानों को रुला रही है। उन्होंने कहा, "मुजफ्फरनगर अभी तक पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं है और अब सरकार ने गन्ने के मुद्दे पर एक और आग भड़का दी है।"
विज्ञापन
महिला आरक्षण विधेयक पर मुलायम के विरोध पर उन्होंने कहा, "उन्हें अपने घर पर भोजन भी नहीं मिलेगा।"