{"_id":"f3257aac210933774ff870f626be259a","slug":"beni-attacks-modi-says-he-dont-have-manhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बोल वचन' बेनी ने मोदी के बारे में यह क्या कह दिया? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'बोल वचन' बेनी ने मोदी के बारे में यह क्या कह दिया?
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों से कई बार अपनी ही पार्टी को मुश्किल में डालने वाले कांग्रेस के नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने अब भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह मानते हैं कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी में पुरुषत्व की कमी है।
वर्मा ने कहा, "मोदी चाहे जितना जोर लगा ले, लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।"
इसका कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी में पुरुषत्व की कमी है और वह सिर्फ नाटक करते हैं।
एक संवाददाता के यह पूछने पर कि क्या मोदी ने इसीलिए शादी नहीं की, तो वर्मा ने गुजरात के मुख्यमंत्री को ईश्वर का अपराधी बता दिया।
उन्होंने कहा कि ईश्वर ने पुरुष और महिला को सृष्टि को आगे बढाने के लिए बनाया है और जो ऐसा नहीं करता है वह ईश्वर का अपराधी है।