{"_id":"0bf5e4abcc92b953fc033ec382240ca8","slug":"beni-alleges-match-fixing-over-up-govt-ban-on-vhp-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैच फिक्सिंग’ है विहिप की यात्रा पर रोकः बेनी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘मैच फिक्सिंग’ है विहिप की यात्रा पर रोकः बेनी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 22 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने बुधवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
वर्मा ने यूपी की सपा सरकार द्वारा विहिप की अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा पर लगाए गए प्रतिबंध को ‘मैच फिक्सिंग’ करार दिया है।
वर्मा का यह बयान उस समय आया है, जब खाद्य सुरक्षा विधेयक पर कांग्रेस सभी पार्टियों की सहमति जुटाने की कोशिश कर रही है।
वर्मा ने कहा, ‘खाद्य सुरक्षा विधेयक लटका हुआ है। मैं मुलायम सिंह यादव के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं। यह मैच फिक्सिंग है। यह दोस्ताना लड़ाई का मामला है।’
कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने उनके इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वर्मा का आरोप शायद सपा और भाजपा के बीच मैच फिक्सिंग के बारे में है। उन्होंने कहा कि वह वर्मा के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन