फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bengaluru executive behind islamic state twitter account

IS का खतरनाक 'मेहंदी' भारत का निकला

Fri, 12 Dec 2014 04:03 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
bengaluru executive behind islamic state twitter account

इराकी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट का ट्विटर एकाउंट

विज्ञापन
भारत से चलाया जा रहा है। ब्रिटिश चैनल 4 ने दावा किया है कि इस्लामिक स्टेस्ट के समर्थक ट्विटर एकांउट @ShamiWitness बंगलौर का एक एग्जिक्यूटिव चला रहा है।

उल्लेखनीय है कि आईएस ने 39 भारतियों को बंधक बना रखा है। पिछले दिनों ऐसी सूचना आई थी कि उन नगारिकों का मार दिया गया। हालांकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में कहा था कि बंधक भारतीय मर चुके हैं या जीवित हैं, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

बंगलौर से आईएस का ट्विटर हैंडल चलाए जाने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को भी सकते में डाल दिया है। ब्रिटिश चैनल 4 ने बुधवार को प्रसारित एक रिपोर्ट में ट्विटर हैंडल चला रहे व्यक्ति की पहचान 'मेहंदी' के रूप में की है। वह बंगलौर में ही एक कंपनी में काम करता है।

चैनल का कहना है कि ये शख्स @ShamiWitness नाम से ट्विटर एकाउंट चला रहा है। उस एकाउंट के 17 हजार फालोवर्स हैं, जिनमे अधिकांश आईएस के समर्थन में लड़ रहे विदेश लड़ाके बताए जा रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट के प्रसारण के बाद एकाउंट को बंद कर दिया गया है।

चैनल का दावा है कि आईएस के समर्थन में चलाया जा रहा यह सर्वाधिक प्रभावशाली एकाउंट है। एकाउंट से किए गए ट्वीट्स को 20 लाख बार देखा गया है।

एकाउंट से किए गए एक लाख से भी अधिक ‌ट्वीट्स

bengaluru executive behind islamic state twitter account

टि्वटर एकाउंट से एक लाख से भी अधिक ‌ट्वीट्स किए गए हैं। बंद किए जाने से पहले तक रोजाना सैंकड़ों ट्वीट्स किए जा रहे थे। चैनल का कहना है कि ट्वीट को पढ़ने से ऐसा लगता है कि ट्विटर हैंडल जिहादियों, आईएस समर्थकों और आईएस में भर्ती होने वालों के बीच सूचनाओं के आदाप्रदान के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

चैनल ने ये कहते हुए ट्विटर हैंडल चलाने वाले व्यक्ति के पूरे नाम का खुलासा नहीं किया है क‌ि उसकी जान खतरे में पड़ जाएगा। चैनल के मुताबिक, मेहंदी का कहना है कि वह अब तक आईएस में शामिल हो गया होता लेकिन उसका परिवार आर्थिक रूप से उसी पर निर्भर है, इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकता।

उसने कहा कि यदि उसे सब कुछ छोड़ने का एक मौका मिले तो वह आईएस में शामिल हो सकता है। चैनल का कहना है कि मेहंदी फेसबुक पर भी है। वहां वह चुटकुले और मजाकिया तस्वीरें शेयर करता है। वह फिल्मों के बारे में बात करता है। दोस्तों के साथ पिज्जा पार्टी की तस्वीरें भी उसने शेयर की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed