फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bengal student dies after beating by teacher

टीचर की दरिंदगी ने ले ली होनहार की जान

Sat, 18 May 2013 12:22 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Sat, 18 May 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
bengal student dies after beating by teacher

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र का सिर कई बार दीवार पर पटका, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मासूम का जुर्म मात्र इतना था कि वह शिक्षिका के बैग के साथ खेल रहा था। आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मामला दक्षिण 24 परगना जिले के निर्देशखली शिशु शिक्षा केंद्र स्कूल का है। पुलिस का कहना है कि स्कूल की शिक्षिका चंपा मंडल ने कक्षा 3 के छात्र नौ वर्षीय बापी जोरधर का सिर कई बार दीवार पर पटका, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल बापी के अपने एक अन्य सहपाठी संग अपने बैग के साथ खेलने से नाराज थी। यह घटना 15 अप्रैल की है। दीवार पर सिर पटके जाने से बापी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके अभिभावकों ने कैनिंग के अस्पताल में उसे भर्ती कराया।

जहां उसी रात उसे कोलकाता के पार्क सर्कस स्थित नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल छात्र की बृहस्पतिवार रात को मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है।


शिक्षिका चंपा पिछले 3-4 साल से स्कूल से जुड़ी हुई थी। कोलकाता में शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच सचिव स्तरीय अधिकारी करेगा।

बच्चे के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शिक्षिका को दंड देने की मांग को लेकर स्कूल के सामने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed